” 18 Best and Altimate MPPSC Interview Questions & Answers “
सिविल सेवा में सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू भी देना पड़ता है , जिसमे ऐसे सवाल पूछे जाते है जिनके आंसर उम्मीदवार के संपूर्ण व्यक्तित्व का परिचय दे देते है , इस लेख में आपको सिविल सेवा (MPPSC) साक्षात्कार में पूछे जाने वाले संभावित ” 18 Best and Altimate MPPSC Interview Questions & Answers “और उनके प्रभावशाली उत्तरों के उदाहरण हिंदी में मिलेंगे। यह तैयारी करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है।
यहाँ यह ध्यान देने योग्य बात है की आपको फाइनल सिलेक्शन तो मुख्या परीक्षा में मिलने वाले आपके मार्क्स ही दिलवाते है लेकिन अगर आप इंटरव्यू बोर्ड मेंबर्स को प्रभावित कर लेते है अपनी हाज़िर जबाबी और इंटेलिजेंट माइंड से तो वो आपको जो नंबर देते है वही आपकी CADER और रैंक दिलवाने में महत्वपूर्ण रोल अदा करते है ।
❖ 1. कृपया आप अपना परिचय दें।
उत्तर:
मेरा नाम ———– है। मैंने अपनी स्नातक/स्नातकोत्तर शिक्षा ———– विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। मुझे सिविल सेवाओं में शुरू से ही रुचि रही है और मैं समाज के विकास में योगदान देना चाहती हूँ। मेरी रुचियाँ पढ़ना, संगीत सुनना और इतिहास जानना है। भारत में संगीत की समृद्ध परंपरा है, और मुझे प्रसिद्ध कलाकारों व उनके योगदान के बारे में जानना अच्छा लगता है।
❖ 2. आपने सिविल सेवा में आने का निर्णय लिया क्यों ?
उत्तर:
मैं बचपन से समाज के सुधर के लिए काम करना चाहती थी, विशेषकर उनके के लिए जो हाशिए पर हैं। सिविल सेवा एक ऐसा मंच है जहाँ नीति निर्माण, क्रियान्वयन और प्रशासन के ज़रिए समाज की सेवा की जा सकती है। साथ ही, यह एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है जो मेरी विविध क्षमताओं का उपयोग करने का अवसर प्रदान करता है।
❖ 3. यदि आपको SDM और DSP में से एक चुनना हो, तो किसे चुनेंगी और क्यों?
उत्तर:
यह मेरे रुचि और क्षमता पर निर्भर करता है। अगर मुझे विकल्प मिले तो मैं SDM चुनना चाहूँगी क्योंकि इससे नीति निर्माण और क्रियान्वयन दोनों में योगदान देने का अवसर मिलता है। (यहां पर अपने चयन का कारण विस्तार से दें।)
❖ 4. आपके रोल मॉडल कौन हैं और क्यों ?
उत्तर:
मेरे रोल मॉडल महात्मा गांधी / डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम / सरदार वल्लभभाई पटेल हैं क्योंकि उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। उनका जीवन अनुकरणीय है।” 18 Best and Altimate MPPSC Interview Questions & Answers “
❖ 5. आपने अपने विषय (Subject Name) का चुनाव क्यों किया ?
उत्तर:
मुझे इस विषय में गहरी रुचि रही है और यह मेरी प्रशासनिक सोच को विकसित करने में सहायक रहा है।
❖ 6. आपके स्नातक स्तर पर पढ़े गए विषय का सिविल सेवा में क्या महत्व है ?
उत्तर:
उदाहरण के लिए यदि आपने अर्थशास्त्र पढ़ा है तो कह सकते हैं कि यह विषय नीति निर्माण, बजट, सरकारी योजनाओं और वित्तीय नीतियों को समझने में मदद करता है।
❖ 7. भारत की वर्तमान आर्थिक स्थिति के बारे में आप अपने विचार बताइये ।
उत्तर:
- वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था धीमी लेकिन स्थिर गति से बढ़ रही है।
- प्रमुख चुनौतियाँ: मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, राजकोषीय घाटा।
- सरकार की पहलें: डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत आदि।
❖ 8. जलवायु परिवर्तन और उससे निपटने के लिए भारत की नीतियाँ क्या हैं ?
उत्तर:
भारत ने Net Zero Emission 2070 का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय सौर मिशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा, जल जीवन मिशन जैसी योजनाएँ चल रही हैं।
” 18 Best and Altimate MPPSC Interview Questions & Answers “
❖ 9. यदि किसी जगह जहाँ आप पदस्थ हो वहां दंगा हो जाए, तो आप क्या कदम उठाएंगे ?
उत्तर:
- स्थिति का आकलन कर तुरंत धारा 144 लागू करूँगा/करूँगी।
- पुलिस बल को निर्देश देकर स्थिति को नियंत्रित करूँगा/करूँगी।
- दोनों पक्षों से संवाद कर शांति स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।
- ” 18 Best and Altimate MPPSC Interview Questions & Answers “
❖ 10. आपके पोस्टिंग वाले किसी क्षेत्र में पानी की समस्या है, तो आप उसका निराकरण कैसे करेंगे ?
उत्तर:
- समस्या की गंभीरता का मूल्यांकन।
- स्थानीय योजनाओं के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
- पंचायत और स्थानीय लोगों की भागीदारी से समाधान निकालना।
❖ 11. क्या आप 3 शब्दों में अपनी ताकत बता सकते हैं ?
उत्तर:
निश्चित also रूप से: ईमानदारी, नेतृत्व, संवेदनशीलता (या आपकी विशेषताएँ)
❖ 12. अगर आप किसी जगह बाढ़ में फंस जाएँ तो क्या करेंगे ?
उत्तर:
मैं घबराऊँगा नहीं। पहले स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करूँगा, फिर दूसरों की सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करूँगा।
❖ 13. अगर दो उम्मीदवार है जिनमे से एक ईमानदार लेकिन अयोग्य है, और दूसरा उम्मीदवार योग्य लेकिन भ्रष्ट है, तो आप किसे चुनेंगे ?
उत्तर:
मैं ईमानदार उम्मीदवार को चुनूँगा और उसे प्रशिक्षण देकर योग्य बनाने का प्रयास करूँगा।
❖ 14. यदि कानून को तोड़ने और मानवता को बचाने में से एक चुनना हो तो क्या चुनेंगे ?
उत्तर:
मैं समय और परिस्थिति का मूल्यांकन करूँगा, लेकिन प्राथमिकता मानवता को दूँगा, साथ ही कानून के दायरे में समाधान खोजूँगा।
❖ 15. अगर आपको प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो आप क्या क्या बदलाव लाएँगे ?
उत्तर:
मैं शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सुविधाओं, और सामाजिक समरसता पर ज़ोर दूँगा।
❖ 16. देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आप क्या सुझाव देंगे ?
उत्तर:
प्रैक्टिकल शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, वोकेशनल ट्रेनिंग, और नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करना।
❖ 17. भारतीय समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर आपकी सोच क्या है ?
उत्तर:
शिक्षा के बढ़ने से सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव जैसी समस्याएँ हैं। समाज में मानसिकता बदलनी जरूरी है।
❖ 18. क्या आप कुछ ऐसा बता सकते हैं जो आपके रेज़्यूमे में नहीं लिखा हुआ है ?
उत्तर:
मेरी कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता और दबाव में भी सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना।
सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार में आपका व्यक्तित्व, सोचने की शक्ति, आत्मविश्वास, और समाज के प्रति आपका दृष्टिकोण भी परखा जाता है।
आपको इस समय घबराना बिलकुल नहीं है , आत्मविश्वास के साथ, संक्षिप्त और तार्किक उत्तर देने चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों और मुद्दों के बारे में अगर प्रश्न पूछा जाता है तो पर अपनी राय स्पष्ट रूप से रखें। यदि किसी विषय की जानकारी नहीं है, तो विनम्रता और ईमानदारी से यह स्वीकार करना बेहतर होता है। इंटरव्यू में अगर आप बोर्ड मेंबर्स को प्रभावित कर पाते जिससे आपको इंटरव्यू में अच्छे नंबर मिलते है तो आपको अच्छी रैंक हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता । ” 18 Best and Altimate MPPSC Interview Questions & Answers ”
