MPPSC INTERVIEW DRESS CODE 2025 – 2026 || क्या आपको पता है इंटरव्यू के लिए ड्रेस कोड ?

MPPSC INTERVIEW DRESS CODE

MPPSC INTERVIEW DRESS CODE क्या पहने और कैसे पहने ? सामान्य जानकारी

इंटरव्यू के सवालों के जवाब देने की कितनी ही प्रेक्टिस कर लें  अगर MPPSC INTERVIEW DRESS CODE सही नहीं है तो बोर्ड मेंबर पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता , आपका ड्रेसिंग सेंस सही है तो उससे आपके आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई देती है ,

पुरुष उम्मदवारो के लिए ड्रेस कोड

(1) शर्ट और पेंट

सॉलिड कलर की पूरी आस्तीन की शर्ट पहने जैसे सफ़ेद , हल्का नीला , क्रीम , हल्का ग्रे , शर्ट अच्छी तरह से प्रेस की हुई हो , पेंट डार्क कलर की फॉर्मल हो जैसे की ब्लैक डार्क ब्लू या चारकोल ग्रे ।

(2) टाई

टाई पहनना जरुरी नहीं है लेकिन अगर इस्तेमाल करना चाहे तो सिंपल पैटर्न की और सॉलिड कलर की हो , डिज़ाइनर  या चमकीली  टाई न पहने ,

(3) जूते और मोज़े

काले या ब्राउन कलर के फॉर्मल लेदर शू पहने जो अच्छी तरह से पोलिश किये गए हो , मोज़े सॉलिड डार्क कलर के हो , जहा तक हो सके वाइट कलर के मोज़े पहनने से बचे

(4) बाल और शेविंग

बाल बहुत ज्यादा छोटे या ज्यादा बड़े न हो , और अच्छी तरह से सेट किये हुए हो , क्लीन शेव रहे , अगर दाढ़ी हो तो साफ सुथरी और ट्रिम की हुई हो

(5) घडी और अन्य एसेसरीज

सिंपल डायल वाली हाथ घडी पहने , किसी भी प्रकार की चेन , कड़ा ,  आभूषण  के पहनने से बचे ।

महिला उम्मीदवारों  के लिए ड्रेस कोड

MPPSC INTERVIEW DRESS CODE FOR FEMALE

(1) सलवार सूट या साड़ी

सादी और हलके रंग की कॉटन साड़ी या सलवार सूट पहने , बहुत हैवी वर्क वाली या पार्टीवेयर लुक वाली न हो । हल्का पेस्टल या सॉफ्ट कलर जैसे हल्का गुलाबी , क्रीम , पीच , स्काई ब्लू हो तो ज्यादा अच्छा  लगेगा

(2) दुपट्टा

अगर सलवार सूट पहन रहे हो तो दुपट्टा अच्छे से पिन करके रखे , हर समय सही तरीके से शरीर पर रहे

(3) जूते या सैंडल

क्लीज़ड बैक सैंडल या फॉर्मल बेली पहने , हाई हील वाले सैंडल से बचें , अगर जूते पहन रहे हो तो ड्रेस से मैच करते हुए हो सिंपल लुक वाले हो

(4) बाल

सिंपल पोनी या बन , यानि की बाल अच्छी तरह से बंधे हुए हो , बाल इस तरह से बांधे की चेहरे पर न लटके या बार बार चेहरे पर न आएं

(5) मेकअप और जेवेलरी

लाइट मेकअप करें जैसे बेसिक क्रीम और हल्की लिपस्टिक हो , छोटे इयररिंग्स हो या स्टड्स पहने , ज्यादा जेवेलरी पहनना नेगेटिव इफ़ेक्ट दे सकता है

what is social media impact on study ? ” 9 तरीके पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से ध्यान भटकाने को कैसे सीमित करें ?”

ड्रेस कोड में रंगो का महत्त्व

  • इंटरव्यू  में हलके रंग आत्मविश्वास और सरलता प्रदर्शित करते है
  • हल्का नीला रंग याने की शांतचित्त और प्रोफेशनल दिखता है
  • सफ़ेद रंग साफ़ सुथरा और भरोसेमंद
  • क्रीम या हल्का ग्रे सेनिओरिटी और परिपक्वता दिखाता है
  • डार्क रंग की पेंट या ब्लेज़र पहने ज्यादा आकर्षक के बजाये संतुलित दिखते है

इंटरव्यू के जरुरी टिप्स

  • कपडे एक दिन पहले ही प्रेस करके रख लें
  • जूते पोलिश करले और मोज़े ऐसे हो की ज्यादा भड़कीले न दिखें
  • ज्यादा डिओड्रेंट , परफ्यूम या सेंट का इस्तेमाल न करें
  • इंटरव्यू हाल  में जाने से पहले खुद को शीशे में देख ले , कॉलर ,बाल , जूते साफ है या नहीं
  • चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें जिससे की आप आत्मविश्वासी दिखें

FAQs ( MPPSC INTERVIEW DRESS CODE )

(1) क्या फॉर्मल सूट पहन सकते है ?

उत्तर – हाँ लेकिन मौसम का ध्यान रखें , सहजता हो तो पहने , अन्यथा सादे शर्ट पेंट या साड़ी पहने ,

(2) क्या जीन्स पहन सकते है ?

उत्तर – नहीं , इस तरह के ड्रेसिंग नकारात्मक परिणाम दे सकती है

(3) क्या साडी पहनना जरुरी है ?

उत्तर – हाँ , लेकिन  सलवार सूट भी पहन सकते है ,

(4) क्या हाथ में कड़ा या कोई धार्मिक चिन्ह पहन सकते है /

उत्तर – बेहतर है की इंटरव्यू  के समय इन्हे न पहनें ,

(5) क्या इंटरव्यू में कोट पेंट पहन सकते है ?

उत्तर – मौसम के अनुसार इसका निर्णय लें , भीषण गर्मी में इस ड्रेस को न पहने तो ज्यादा बेहतर है ,

MPPSC इंटरव्यू में आपका ज्ञान और आत्मविश्वास ज्यादा महत्व पूर्ण होता है , सही ड्रेस कोड उसे ज्यादा मजबूती देता है ।

आशा है की आपको हमारी इस पोस्ट में दी गयी सामान्य जानकारी उपयोगी लगी होगी , आप MPPSC से जुडी ज्यादा जानकारी और टिप्स के लिए विजिट करें https://mppscexam.com

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से किसी भी प्रकार की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करना हो, तो आयोग की वेबसाइट है https://mppsc.mp.gov.in

 

Diffrence in MPPSC Prelims and Mains

Diffrence in MPPSC Prelims and Mains

 MPPSC Prelims and Mains के बीच क्या अंतर है ?

Diffrence in MPPSC Prelims and Mains जब पहली बार ये शब्द किसी  ऐसे  विद्यार्थी  को सुनाई  देता है जो नया है और civil service एग्जाम के बारे में नहीं जानता तो उसके मन मैं इसके बारे में प्रश्न जरूर  उठता है की MPPSC Prelims and Mains  एग्जाम में क्या अंतर है ?

उदाहरण  देकर अगर इस सवाल  का जवाब दिया जाये तो यह अंतर उस प्रकार ही होता है जैसे की क्रिकेट के खेल में T20 और टेस्ट मैच में होता है , यह की दोनों खेल क्रिकेट ही है लेकिन खेलने का तरीका , स्कोरिंग , रणनीति अलग अलग होती है , दोनों  खेल  योजना बनाकर खेले जाते है , ठीक उसी प्रकार MPPSC Prelims and Mains में भी कुछ ऐसा ही होता है ,

MPPSC EXAM  प्लान 

(1) PRE(SCREENING TEST EXAM) प्रारम्भिक परीक्षा 

(2)MAINS(WRITTEN EXAM) मुख्य परीक्षा

(3)INTERVIEW(PERSONALITY TEST) साक्षात्कार

इस  पोस्ट में हम PRE  और MAINS की गहराई से तुलना करेंगे और जानेंगे की Diffrence in MPPSC Prelims and MAINS

MPPSC प्रीलिम्स एग्जाम  क्या है ?

MPPSC एग्जाम का  पहला  चरण प्रीलिम्स एग्जाम होता है , यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिसका मकसद छटनी करना होता है , इसके माध्यम से मुख्य  परीक्षा  लिए योग्य उम्मदवारो का चयन किया जाता है , प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप की होती है  इसमें  नेगेटिव मार्किंग नहीं  होती है ,

प्रीलिम्स एग्जाम स्ट्रक्चर

पेपर – 1 सामान्य अध्ययन – 100 प्रश्न 200 अंक( समय  2 घंटे )

पेपर  – 2 सामान्य अभिरूचि परिक्षण – 100 प्रश्न 200 अंक ( समय  2 घंटे )

इसमें पेपर- 2 जिसे CSAT भी  कहते है केवल क्वालीफाइंग होता है जिसमे केवल न्यूनतम नंबर प्राप्त करना होता है , यहाँ यह बात ध्यान देने योग्य है की प्रीलिम्स एग्जाम  के नंबर परीक्षा की अन्तिम चयन सूची मे नही जुड़ते , यानि की मेरिट लिस्ट बनाते समय प्रीलिम्स के नंबर नहीं जोड़े जाते है ,

MPPSC मेंस  एग्जाम  क्या है ?

MPPSC  की दूसर चरण की परीक्षा होती है जो लिखित रूप में यानि की डिस्क्रिप्टिव होती है , इस परीक्ष में प्रश्नो के उत्तर  विस्तृत रूप में लिखना होता है यह महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस परीक्षा के नंबर ही निर्धारित करते  है की आप का चयन होगा की नहीं , मुख्य परीक्षा के  अंकों  को इंटरव्यू के  अंकों  के  साथ जोड़कर अंतिम चयन सूचि बनाई जाती है , मुख्य परीक्षा उम्मीदवार के ज्ञान के साथ साथ सोचने समझने की , तर्क करने की और उत्तर लेखन या प्रस्तुतीकरण की कला की जांच करने का  माध्यम होती है  

मुख्य परीक्षा में 6 पेपर होते है

पेपर – 1 सामान्य अध्ययन

पेपर – 2 सामान्य अध्ययन

पेपर – 3 सामान्य अध्ययन

पेपर – 4  सामान्य अध्ययन

पेपर – 5 हिंदी भाषा

पेपर – निबंध लेखन

उम्मीदवार जो इस परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर अधिकारी बनना चाहता है अगर वह केवल PRELIMS की पढ़ाई करता रहे यह सोचकर की प्रीलिम्स में पास होने के बाद MAINS एग्जाम की तैयारी शुरू करेगा तो वह बहुत  बड़ी गलती कर रहा है  क्यूंकि मुख्य परीक्षा का सिलेबस बहुत विस्तृत होता है जिसको कम्पलीट करने में समय लगता है और आंसर राइटिंग प्रैक्टिस कर उत्तर लेखन की कला भी सीखनी जरुरी होता है , इस परीक्षा में प्रेजेंटेशन और स्ट्रक्चर मायने रखता है ,

 

प्रीलिम्स और मेंस दोनों की तैयारी अलग अलग कैसे करें


PRELIMS  

  • डेली करेंट अफेयर्स  पढ़े
  • मध्य प्रदेश लोकल GK की तैयारी भी करते रहे
  • NCERT किताबें साथ ही लुसेंट भी गहराई से पढ़े
  • ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नो का अभ्यास करते रहे इसमें पूर्व वर्षों के क्वेश्चन पेपर भी शामिल करें ,
  • टेस्ट सीरीज की प्रेक्टिस करें
  • फैक्ट बेस्ड स्टडी पर फोकस करें

इन सबसे ज्यादा टाइम MANAGMENT और रिवीज़न पर भी ध्यान दें ,


MAINS 

  • प्रतिदिन आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करें
  • अपने आंसर में उदाहरण दें , जो समकालीन हो
  • उत्तर में तथ्य और रिपोर्ट का उल्लेख करें
  • उत्तर उदाहरणों से समृद्ध हो
  • CONCEPT क्लेरिटी पर ध्यान दें 
  • नीतिशास्त्र और निबंध लेखन को भी समसामयिक उदारणो से समझाएं

अगर आप अभी शुरुवाती दौर में है  तो NCERT बुक्स से अपना बेस  मजबूत करें चाहे प्रीलिम्स हो या फिर मेंस दोनों के लिए NCERT पढ़ना जरुरी  है ,

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC 2026

दोनों एग्जाम में बैलेंस कैसे बनाएं

MPPSC एग्जाम के दोनों चरणों का अपना महत्त्व है , अगर आपको अधिकारी बनना है तो प्रीलिम्स और मेंस  रूपी दरवाजे से गुजरना ही पड़ेगा , मेंस एग्जाम की तैयारी प्रीलिम्स के भी पहले शुरू करना होता है , कई चयनित उम्मीदवारों ने अपने इंटरव्यू में  बताया  है की उन्होंने  प्रीलिम्स से पहले मेंस की तैयारी की थी यही नहीं प्रीलिम्स से पहले ही आंसर राइटिंग स्किल भी सीख ली थी ,

इसलिए अगर आप प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते है तो जरुरत  है सही प्लानिंग की और उसके क्रियान्वन की , इसलिए  शुरू से ही बैलेंस रखते हुए पढ़ाई करें , डरने की नहीं समझदारी से तैयारी करने की जरुरत है ,

MPPSC Exam : Complete Information

FAQ     

(1) क्या प्रीलिम्स के नंबर मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं ?

उत्तर – मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर जोड़कर बनाई जाती हैं ।

(2) क्या एक बार पास होने पर दोबारा प्रीलिम्स नहीं देना होता ?

उत्तर – सिलेक्शन नहीं हुआ तो हर बार मेंस से पहले प्रीलिम्स एग्जाम देना होता हैं ।

(3) क्या प्रीलिम्स इंग्लिश में और मेंस एग्जाम हिंदी में दी जा सकती हैं ?

उत्तर – प्रीलिम्स एग्जाम का पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होता हैं और दोनों भाषा हिंदी और इंग्लिश में छापा होता हैं जिसमे केवल सही आंसर के लिए गोले को भरना  होता हैं वही मेंस के लिए आप किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं ।

अगर   आप MPPSC  एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी सलाह हैं की आप प्रीलिम्स और मेंस दोनों को दो परीक्षा समझे हांलाकि दोनों का लक्ष्य एक ही हैं दोनों का लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनाना हैं लेकिन पैटर्न अलग अलग हैं , इस सफर में हर दिन एक सीढ़ी की तरह हैं जो शुरुवात में छोटा लगता हैं लेकिन परिणाम बड़ा देता हैं ,

“MPPSC Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and टिप्स 2025-2026”

MAIN  DIFFRENCE IN MPPSC PRELIMS AND MAINS

परीक्षा का प्रकार 

प्रीलिम्स – ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ)

उद्देश्य – स्क्रीनिंग करना या छटनी करना
पेपर  – सामान्य अध्ययन +अभिरुचि परिक्षण (CSAT)
उत्तरशैली –  टिकमार्क
समय  – 4 घंटे ( पेपर -1, समय 2 घंटा , पेपर -2 , समय 2 घंटा )
अंक – क्वालीफाइंग
सिलेबस – FACTUAL , जनरल फोकस्ड


मैन्स – लिखित (DESCRIPTIVE)

उद्देश्य – मेरिट लिस्ट बनाना

पेपर  – 6 पेपर ( सामान्य अध्ययन , हिंदी , निबंध )

उत्तरशैली – स्ट्रक्चर्ड

समय – 9 पेपर (3 घंटे , 2 घंटे )

सिलेबस – विषय आधारित

आशा हैं की इस पोस्ट के माध्यम से आप Diffrence in MPPSC Prelims and Mains समझ चुके होंगे , अपने  दोस्तों के साथ इस इस पोस्ट को शेयर करें और कमेंट कर बताएं  की आप कौन से अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं । इस विषय पर और ज्यादा जानकारी चाहिए तो विजिट करें हमारी पोस्ट https://mppscexam.com/mppsc-अगर  मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग की वेबसाइट विजिट करना चाहते है तो लिंक है https://mppsc.mp.gov.in

 

 

what is social media impact on study ? ” 9 तरीके पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से ध्यान भटकाने को कैसे सीमित करें ?”

social media impact on study

what is social media impact on study ? पढ़ाई पर फोकस कैसे करें ?

आजकल मोबाइल और सोशल मीडिया हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके है , हमारे घंटों का समय इन पर व्यतीत हो रहा है , समय बर्बाद हो रहा है , खासतौर  से जब  कोई प्रतियोगी परीक्षा की  तैयारी कर रहा  हो तब तो सोशल मीडिया डिस्ट्रक्शंस से पढ़ाई में फोकस बनाये रखना एक चुनौती बन गया है ,

मोबाइल और सोशल मीडिया पढ़ाई में क्यों है बाधा ?

हर बार जब whatsapp , instagram , telegram या फेसबुक पर कोई नोटिफिकेशन आता है तो एकाग्रता टूट जाती है और ध्यान भटक जाता है यह छोटा सा व्यवधान हमारे दिमाग की फोकस बिल्डिंग प्रक्रिया को तोड़ देता है , एक रिसर्च के एक बार ध्यान भांग होने के बाद दोबारा उसी स्तर पर  लौटने   में 20 – 25  मिनट का समय लगता है ,

डोपामाइन एडिक्शन – रील्स और शॉर्ट्स

जब हम यूट्यूब या इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते है तब हमारे दिमाग या मस्तिष्क में एक हार्मोन निकलता है जिसे डोपामाइन (DOPAMINE) कहते है , इससे दिमाग में ख़ुशी महसूस होती है , जब हमारा दिमाग इसका एडिक्ट हो जाता है तो फिर हमें बार बार सोशल मीडिया की और आकर्षित करता है ,

समय  का गुम हो जाना  – ” बस 5 मिनट और “

social media impact on study में हम देखते है की 5 मिनट का यह समय कब घंटो में बदल जाता  पता ही नहीं चलता , 1 – 2 घंटे का समय ख़राब होना मामूली बात हो जाती है , यदि हम किसी स्क्रीन टाइम ट्रैकर का इस्तेमाल  करे तो पता चलता है की हफ्ते भर में हमारे 25 – 30 घंटे तो सिर्फ फ़ोन की स्क्रीन स्क्रॉल करने में ही निकल जाते है ,

स्टडी में फोकस बढ़ाने के लिए टिप्स

(1) मोबाइल फ्री स्टडी एनवायरनमेंट बनाये – पढ़ाई करते समय मोबाइल को कमरे के बाहर  रख दे या किसी फॅमिली मेंबर को दें दें । यदि डिजिटल मटेरियल ही देखना है तो AIRPLANE MODE आन करके इस्तेमाल करें , ज्यादा जरुरी हो तो स्मार्टफोन की जगह कीपैड फ़ोन का इस्तेमाल करें ,

(2) सोशल मीडिया डेटॉक्स (DETOX) अपनाएं – सोशल मीडिया बहुत बड़ा टाइम किलर है , शुरुवात में सोशल मीडिया डेटॉक्स लेने से आपको एक संतुलित मानसिक स्थिति बनाने में मदद मिलेगी अब प्रश्न आता  है की इसे कैसे करें , ध्यान दें

  • एक हफ्ते के लिए मोबाइल से सभी APPS  अनइंस्टाल कर दे ,
  • परिचित लोगों को पहले ही सूचित कर दे की आप क्या कर रहे है ,
  • डिजिटल वेल्बीइंग (DIGITAL WELBEING) में डेली यूसेज टाइम को 10 – 15 मिनट तक सेट कर दें
  • रील्स और शॉर्ट्स देखने  की आदत को धीरे धीरे INFORMATIVE वीडियोस से रिप्लेस  करें 
(3) POMODORO तकनीक ( 25 – 5 )

social media impact on स्टडी में देखेंगे की इस तकनीक में ,

  • 25 मिनट तक नॉनस्टॉप अध्ययन ( बिना रुके )
  • 5 मिनट का ब्रेक लेना है ( वाक , स्ट्रेच , ड्रिंकवाटर )
  • 4 POMODORO  के बाद 15 मिनट का ब्रेक ले
  • फोकस करें TO DO लिस्ट पर पोमोडोरो टाइमर ऍप का इस्तेमाल करें ,
(4) डेली TO  DO  लिस्ट और वीकली गोल्स बनाएं
  • प्रतिदिन सुबह के समय अपनी पड़े का दिनभर का रोडमैप बनाएं और लक्ष्य निर्धारित करें
  • इम्पोर्टेन्ट , अर्जेन्ट और रूटीन टास्क को अलग अलग रंग में लिख लें
(5) संगीत  का उपयोग करें

कुछ फ्रीक्वेंसी जैसे की अल्फा वेब और इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक से दिमाग शांत होता है इससे एकाग्रता बढ़ती है ।

(6) डेली रूटीन में ऑफलाइन एक्टिविटीज शामिल करें 

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से थकान और स्ट्रेस होने लगता है , इसलिए ऑफलाइन hobbies मन को स्वस्थ रखते है और ऊर्जा का संचार कर उत्साह बढ़ाते है , इसलिए habbies  को डेवलप करे , जैसे की पेड़ पोधो की देखभाल करें , पेंटिंग , योग या फिर घूमने जाएं

(7) APP  BLOCKER और स्क्रीन टाइम मॉनिटर का उपयोग करें 
  • फारेस्ट APP – इसमें एक पेड़ प्लांट होता है जो पढ़ाई करते समय बढ़ता रहता और जैसे ऍप को स्विच करते है पेड़ मर जाता है
  • डिजिटल DETOX – समय निर्धारित करें की कितने समय ऍप बंद रहेंगे
  • रेस्क्यू टाइम  –  यह पूरे दिन आपकी  गतिविधियों को ट्रैक करता रहता है 
  • अपने मोबाइल की होम स्क्रीन को ब्लैक एंड वाइट रखें जिससे फ़ोन काम अट्रैक्टिव लगता है
(8) मैडिटेशन करें 

मैडिटेशन करने में AMYGDALA ( भावनाओ  को कण्ट्रोल करने वाला दिमाग का हिस्सा ) श्रिंक होता है और PERFORMENTAL CORTEX ( निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता बढ़ती है ,

(9) स्माल रिवॉर्ड सिस्टम बनाएं

दिमाग को प्रेरणा या मोटिवेशन चाहिए जब आप कोई भी काम या लक्ष्य निर्धारित कर पूरा करते है तो रिवॉर्ड देने से दिमाग में डोपामाइन रिलीज़ होता है जो दिमाग को दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है , रिवॉर्ड दे जैसे की 2 घंटे की पढ़ाई के बाद 15 मिनट फेवरेट YOU TUBE  वीडियो .

पढ़ाई में फोकस बढ़ाना एक बहुत ही मेहनत का काम है , लेकिन रोज रोज अभ्यास करें आपका मन और चित्त स्थिर होने लगेगा शुरुवात में मुश्किल होगा लेकिन धीरे धीरे आदत हो जाएगी और आप किसी भी विषय को एकाग्रचित्त होकर तैयार कर पाएंगे ,

MPPSC  से जुडी हर जानकारी और स्टडी से रिलेटेड जानकारी के लिए विजिट करें https://mppscexam.com

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट है https://mppsc.mp.gov.in/

 

 

 

Best Current Affairs Website For MPPSC in Hindi for 2025 – 2026

Best Current Affairs Website For MPPSC in Hindi

MPPSC के लिए  टॉप 10 करंट अफेयर्स websites

MPPSC में करेंटअफेयर्स की भूमिका

Best Current Affairs Website For MPPSC in Hindi की   इस पोस्ट में हम करेंट अफेयर्स की ऑनलाइन स्टडी करने के बारे में मार्गदर्शन देंगे  क्युकी    MPPSC एग्जाम में करंट अफेयर्स बहुत ही अहम रोल अदा करता है , चाहे प्रीलिम्स एग्जाम हो या मेंस एग्जाम हर चरण में करंट अफेयर्स से जुड़े हुये प्रश्न पूछे जाते है 

MPPSCEXAM  प्रीलिम्स में करेंट  अफेयर्स बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है G.S.  पेपर – 1 में हर साल 15 – 25 प्रश्न और  कभी  कभी इससे  ज्यादा समसामयिकी  के प्रश्न पूछे जाते है मेंस एग्जाम में PAPER -2 ,PAPER – 3 में करेंट  अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते है ,

MPPSC में करंट अफेयर्स  क्या  मदद करता है ?

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिलती है
  • उत्तर लेखन में समसामयिकी से दिए गए उदहारण ज्यादा प्रभावी होते है
  • इंटरव्यू में  सामान्य अध्ययन पर ज्यादा जानकारी रखने वाले उम्मीदवार ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाते है 

Best Current Affairs Website For MPPSC in हिंदी चुनते समय यह ध्यान रखें की हर वेबसाइट आपकी तैयारी के लिए उपयुक्त नहीं होती , इसलिए MPPSC  एग्जाम की प्रकृति को देखते हुए वेबसाइट चयन में निम्न बातें ध्यान में रखना जरुरी है

  1. भरोसेमंद स्त्रोत – यानि की वेबसाइट सरकारी हो या मान्याप्राप्त या प्रसिद्ध संसथान द्वारा संचालित हो
  2. उपयुक्त माध्यम – यानि की आप जिस माध्यम से तैयारी कर रहे हो कंटेंट उसी माध्यम हो
  3. रेगुलर अपडेट  – प्रतिदिन , साप्ताहिक या मासिक रूप से वेबसाइट के कंटेंट को अपडेट किया जाता हो 
  4. यूनिक कंटेंट  – यानि की कंटेंट में विविधता हो , न्यूज़ एनालिसिस , बहुविकल्पी प्रश्न , सम्पादकीय लेख ,PDF मटेरियल , आदि उपलब्ध हो
  5. मोबाइल फ्रेंडली – ज्यादातर उम्मीदवार ऑनलाइन कंटेंट के लिए मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते है इसलिए वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली हो तो ज्यादा बेहतर है,

⇒  MPPSC Exam : Complete इनफार्मेशन के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े https://mppscexam.com/mppsc-exam-complete-information-eligibility-syllabus

 TOP 10 Best Current Affairs Website For MPPSC in Hindi

(1) विज़न आईएएस

वेबसाइट – https://www.visionias.in

भाषा – अंग्रेजी एवं हिंदी

विशेषताएं – मासिक करेंट अफेयर्स , अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय घटनाक्रम पर चर्चा , विज्ञानं एवं पर्यावरण पर लेख उपलब्ध रहते है जो की मुख्या परीक्षा में मददगार होते है ,

(2) Drishti आईएएस

वेबसाइट – https://www.drishtiias.com

भाषा – हिंदी एवं अंग्रेजी

विशेषताएं – समसामयिक चर्चा , मंथली करेंट अफेयर्स हिंदी में , यह साइट हिंदी माध्यम के उम्मदवारो के लिए ज्यादा बेहतर है ,

(3) इनसाइट्स इंडिया

वेबसाइट – https://www.insightsonindia.com

भाषा  – अंग्रेजी

विशेषताएं – डेली क्विज़ , सम्पादकीय लेख , एडिटोरियल डिस्कशन उपलब्ध रहता है ,

(4) अफेयर्स क्लाउड

वेबसाइट – https://affairscloud.com

भाषा – हिंदी और अंग्रेजी

विशेषताएं – हिंदी में मासिक पीडीऍफ़ , APP और वेबसाइट दोनों की सुविधा

(5) स्टडी IQ

वेबसाइट – https://www.studyiq.com

भाषा – हिंदी और अंग्रेजी

विशेषताएं – करेंट अफेयर्स वीडियो , E-BOOKS और टेस्ट सीरीज , MPPSC  स्टूडेंट्स के लिए फोकस्ड कंटेंट ,

(6) GK TODAY 

वेबसाइट – https://www.gktoday.in

भाषा – हिंदी और अंग्रेजी 

विशेषताएं – बैंक , UPSC के साथ साथ MPPSC के लिए भी कंटेंट

(7) जागरण JOSH

वेबसाइट – https://www.jagranjosh.com

भाषा – हिंदी

विशेषताएं – हिंदी में स्तरीय कंटेंट उपलब्ध , MPPSC के लिए विशेष  मटेरियल उपलब्ध ,

(8) PIB (PRESS INFORMATION BUREAU)

वेबसाइट – https://www.pib.gov.in

भाषा – हिंदी और अंग्रेजी

विशेषताएं – सरकार का प्रकाशन , सरकारी सूचनाओं का आधिकारिक स्त्रोत , सरकारी नीति और योजनाओ की जानकारी ,

(9) THE HINDU

वेबसाइट – अंग्रेजी

विशेषताएं – न्यूज़ एनालिसिस , मुख्या रूप से एडिटोरियल उपयोगी होते है , मैन्स एग्जाम के लिए उपयोगी ,

(10) ADDA247

वेबसाइट – https://currentaffairs.adda247.com

भाषा – हिंदी और अंग्रेजी

विशेषताएं – डेली MCQ , ऍप में भी उपलब्ध , MPPSC के लिए विशेष कंटेंट उपलब्ध

Best Current Affairs Website For MPPSC in Hindi

 CURRENT अफेयर्स पढ़ने का तरीका

  • प्रतिदिन कम से कम एक घंटा जरूर पढ़े
  • अंडर लाइन करते रहे और फिर नोट्स बनाये 
  • हफ्ते वॉर REWISE करे
  • 2 – 3 वेबसाइट जो आपको ज्यादा फ्रेंडली लगे उन्ही पर ज्यादा फोकस करे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ

(1) MPPSC  एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स कितने समय का पढ़ना चाहिए ?

उत्तर – प्रीलिम्स की तारीख से 12 महीने पहले का PRE के लिए और मेंस एग्जाम के लिए 18 महीने पहले का लगभग .

(2) क्या केवल मंथली मैगज़ीन पढ़ना पर्याप्त है ?

उत्तर – पढ़ने के साथ साथ डेली अपडेट और रिविज़न भी जरुरी है ।

(3) क्या यूट्यूब चैनल से पढ़ाई कर सकते है ?

उत्तर – विज़न , दृष्टि जैसे भरोसेमंद संस्थानों के चैनल देख सकते है ,

(4) क्या हिंदी में अच्छे कंटेंट उपलब्ध नहीं है क्या ?

उत्तर – DRISHTI , जागरण JOSH जैसी वेबसाइट हिंदी में गुणवत्तापूर्ण कंटेंट देती है ।

आप जानते है की बिना करेंट अफेयर्स की तैयारी के MPPSC क्या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में चयन नहीं  ले  सकते , उचित है की अगर आप ऑनलाइन करेंट अफेयर्स पढ़ना चाहते है तो किसी भी वेबसाइट का चयन कर ले और उसका नियमित अध्ययन करते रहे । MPPSC के बारे में अधिक जानकारी या लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना कहते है तो विजिट करे https://mppsc.mp.gov.in

“MPPSC Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and टिप्स 2025-2026”

 

“MPPSC Mains Answer Writing Masterclass:Tips, Powerful Format और Winning Strategy” for 2026

MPPSC Mains Answer Writing Tips in Hindi For 2026

MPPSC Mains Answer Writing Masterclass:Tips Powerful Format

MPPSC  में चयन PRE  एग्जाम के लिए केवल फैक्ट्स  याद करने पर नहीं बल्कि MPPSC Mains Answer Writing Tips In Hindi , Powerful Format और Winning स्ट्रेटेजी पर निर्भर करता है , यदि आप MAINS  एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग की कला सीख गए तो आपको अधिकारी बनाने से कोई नहीं रोक सकता ,बहुत से उम्मदवारो के पास अच्छा स्टडी मटेरियल होता है , बेस्ट कंटेंट्स होता है लेकिन मेंस एग्जाम के लिए राइटिंग प्रैक्टिस न होने , सही स्ट्रक्चर और एक्सप्रेशंस की कमी आगे बढ़ने से रोक देती है , इस पोस्ट में हम बताएँगे की –

  • MPPSC Mains Answer Writing Tips in Hindi

  • उत्तर लेखन कला को कैसे सुधारें

  • आंसर राइटिंग में होने वाली गलतियां और उनका सुधार

  • TOPPERS  की  STRATEGY

MPPSC  MAINS एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग का सही फॉर्मेट क्या  है ?

MPPSC का मेंस एग्जाम डिस्क्रिप्टिव पैटर्न का होता है जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की विश्लेषणात्मक क्षमता , स्ट्रक्चर , उत्तर की प्रस्तुति ( आंसर प्रेजेंटेशन ) , स्पष्टता आदि गुणों को की जाँच करना होता है ,

आदर्श आंसर फॉर्मेट – 

(1) इंट्रोडक्शन ( 2 – 3 लाइन )

परिभाषा , घटना  या किसी परिप्रेक्ष्य से लिखना शुरू करें , या सीधे प्रश्न से जुडी शुरुवात करें

(2) बॉडी ( शब्द उत्तर सीमा अनुसार )

मेन पॉइंट्स को सब हैडिंग या BULLET पॉइंट्स में बाटें , आर्ग्यूमेंट्स और उदहारण दे , 

(3) कन्क्लूज़न ( 2 – 3 लाइन )

उत्तर का सारांश देते हुए सुझाव दे या गुण दोष बताते हुए प्रश्नानुसार समापन करें ,

⇒     TIPS FOR MPPSC FIRST ATTEMPT  SUCCESS

answer writing
answer writing

MPPSC Exam : Complete Information

राइटिंग प्रैक्टिस कैसे करें STEP-BY-STEP

  •   प्रतिदिन  उत्तर लिखने का अभ्यास करें , इसके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देखें
  • MPPSC Mains Answer Writing Masterclass:Tips, Powerful Format और Winning स्ट्रेटेजी के लिए प्रश्नो को समय सीमा में निर्धारित शब्दों में लिखने का प्रयास  करें
  • स्वयं मूल्याङ्कन करें और उसमे स्ट्रक्चर , स्पष्टता , और किसी प्रकार की ग्रामेटिकल मिस्टेक यदि हो तो ढूंढ़ने का प्रयास करें
  • मॉडल ANSWERS  से तुलना करें , यानि की पिछले वर्षो के साल्व्ड पेपर्स में दिए गए उत्तर से अपना उत्तर मिलाएं , और तुलना करें 
  • अंत में ऊपर दिए गए सभी बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए उत्तर को REWRITE करें , उत्तर में बहुत सुधार आता है
  • MPPSC Mains Answer Writing Tips In Hindi

   आंसर राइटिंग में होने वाली गलतियां  

  1.  DRAFTING  न करना  और बिना स्ट्रक्चर के लिखना 
  2. बहुत लम्बा या बहुत है छोटा उत्तर लिखना 
  3. एक ही बिंदु , या तथ्य को तोड़ मरोड़कर लिखना
  4. उदहारण न देना
  5. बहुत ही  ज्यादा क्लिष्ट शब्दों का प्रयोग करना
  6. उत्तर के अंत में कन्क्लूसन न लिखना

   आंसर राइटिंग कैसे सुधारें

  1. I-B-C ( INTRO-BODY-CONCLUSION ) पैटर्न अपनाएं
  2. समय सीमा का ध्यान रखें
  3. आंसर में स्थानीय या मध्य  प्रदेश से जुड़े उदाहरण देने का प्रयास करें
  4. आंसर में डायग्राम , फ्लोचार्ट , बुलेट पॉइंट्स का प्रयोग करें
  5. प्रश्न की प्रकृति के अनुसार आंसर की पॉजिटिव या नेगेटिव एंडिंग करें

आंसर राइटिंग स्किल को बेहतर बनाने के टिप्स

  1. एक प्रश्न को उत्तर रोज लिखने से शुरुवात करें
  2. निबंध लेखन का भी अभ्यास करते रहे
  3. जो याद किया है उसे बेहतर और यूनिक तरीके से लिखने की कोशिश करें
  4. मॉकटेस्ट दे , अनुभवी फैकल्टी से मुख्यांकन कराएं

आंसर राइटिंग में भाषा सबंधित टिप्स

  • भरी भरकम शब्दों से बचें
  • भाष स्पष्ट सरल और औपचारिक हो
  • छोटे छोटे पेराग्राफ में लिखें
  • व्याकरण से सम्बंधित गंभीर त्रुटियां न हो
  • हेडवरिटिंग साफ और स्पष्ट हो
  • कॉपी में अनुक्रम का पालन करें यानि की सीरियल से लिखें
  • कॉपी में ज्यादा काटछांट न हो ।

 ⇒   MPPSC & UPSC में क्या अंतर है ? Discover Similarites and Diffrences : Best Solution 2025-2026

FAQ

(1) क्या मेंस एग्जाम के लिए राइटिंग प्रैक्टिस जरुरी है ?

ANS – हाँ बिना अभ्यास के आप टाइम मॅनॅग्मेंट और स्ट्रक्चर ड्राफ्टिंग नहीं सीख पाएंगे ।

(2) रोज कितने आंसर लिखना चाहिए ?

ANS- शुरुवात में 1-2 आंसर लिखें और बाद में 4-5 आंसर डेली लिखे ।

(3) क्या खुद से आंसर बनाएं , या बने बनाये आंसर लिखें ?

ANS-खुद से बने आंसर यूनिक होते है जो ज्यादा बेहतर होते है ।

(4) क्या इंग्लिश मध्यम वालो को ज्यादा लाभ मिलता है ?

ANS- MPPSC  माईनस एग्जाम में भाषा नहीं कंटेंट मायने  रखता है ।

(5) क्या कोचिंग के मॉडल आंसर लिख सकते है ?

ANS- कोचिंग के मॉडल आंसर केवल रेफ़्रेन्स के लिए होते है ।

(6) क्या वर्ड लिमिट फॉलो करना जरुरी है ?

ANS- हाँ, एग्जामिनर समय के अनुसार कॉपी चेक करता है ।

(7) निबंध  की तैयारी कैसे करें ?

ANS- हफ्ते में एक निबंध लिखने की  प्रैक्टिस जरूर करें ।

आशा है की हमारी यह पोस्ट MPPSC Mains Answer Writing Tips In Hindi आपको पसंद आई होगी , MPPSC के बारे में हम इस तरह की ज्ञानवर्धक पोस्ट आपके लिए लिखते रहेंगे , MPPSC  के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप विजिट  करें  अधिकृत वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in

 

 

 

 

 

 

 

MPPSC ke liye notes kaise banaye ? | mppsc के लिए नोट्स कैसे बनाएं ? best guide for 2026

MPPSC ke liye notes kaise banaye ? | MPPSC के लिए नोट्स कैसे बनाएं 2026

MPPSC ke liye notes kaise banaye ?

MPPSC की परीक्षा पास करने में किताबो के साथ साथ बनाये गए नोट्स भी महत्वपूर्ण और जरुरी होते है , अच्छे नोट्स ही इस परीक्षा में आपकी जल्दी सफलता को सुनिश्चित करते है , नोट्स एग्जाम के समय बार बार पूरी किताब को पलटने  में लगने वाले समय की बचत करते है , रिविज़न करने में मदद करते है , इस लेख में हम जानेंगे की MPPSC के लिए नोट्स कैसे बनाये ?

नोट्स बनाना जरुरी क्यों है ?

mppsc  जैसी उच्च  स्तरीय परीक्षा में सिलेबस का दायरा बहुत बड़ा होता है , इसलिए यदि सिलेबस को पूरा करने के लिए यदि किताबे ही पढते रहेंगे तो समय बहुत ज्यादा लगेगा और हो सकता है की समय की कमी से महत्वपूर्ण चैप्टर छूट जाये , इसलिए नोट्स

  • कम समय में रिविज़न में मददगार होते है
  • याद  करना आसान बना  देते है
  • हाथ से बने नोट्स ज्यादा लम्बे समय तक याद रहते है
  • स्वयं के द्वारा लिखे होने से शब्दों को किस प्रकार लिखा जाये समझ आने लगता है
  • मेंस एग्जाम के लिए राइटिंग प्रैक्टिस में मददगार होते है

अच्छे नोट्स की पहचान क्या है ?

नोट्स बनाना भी कला है जो की अनुभव से आती है

  • नोट्स संक्षिप्त और सम्बंधित विषय से जुड़े होना चाहिए , अर्थात हुबहु किताब की नक़ल नहीं बल्कि शब्दों के सारांश की तरह होना चाहिए
  • समझकर और स्वयं के शब्दों में लिखे जाने से नोट्स ज्यादा समय तक याद रहते है
  • विषयबार बने नोट्स में हर टॉपिक अलग अलग होना चाहिए
  • Mppsc ke liye notes kaise banaye ? MPPSC के लिए बने नोट्स इस प्रकार से होना चाहिए की उन्हें समय समय पर अपडेट  किया जा सके

नोट्स बनाने का तरीका क्या होना चाहिए ?

नोट्स अच्छे और उपयोगी बने इसलिए कुछ बाते  ध्यान में रखना चाहिए 

  1. जिस  किताब से नोट्स बनाना है उसे पहले पूरी तरह समझकर पढ़ ले
  2. किताब के महत्वपूर्ण बिन्दुओ को और लाइन्स को हाईलाइट कर ले
  3. नोट्स में फ्लोचार्ट , हेडिंग्स और पैराग्राफ को दर्शाने के लिए बुलेट पॉइंट्स या नंबर्स का इस्तेमाल करे
  4. विषयवार कॉपी बनाये जो की अलग अलग टॉपिक्स में बाटी गई हो
  5. नोट्स इस प्रकार बनाये की यदि आवश्यकता हो तो उन्हें  समय समय अपडेट भी किया जा सके

PRELIMS और MAINS  दोनों के लिए नोट्स कैसे बनाये ?

MPPSC  ke liye notes kaise banaye ? इस टॉपिक पर जब बात करते है तो यह प्रश्न पूछा जाता है  की PRE  और MAINS के लिए क्या अलग अलग नोट्स बनाये , अगर हाँ तो किस तरह से और उनमे क्या अंतर होना चाहिए ?

प्रीलिम्स के लिए  बने नोट्स में होना चाहिए –

  • फैक्ट और जानकारी  पर आधारित विस्तृत नोट्स होना चाहिए
  • pre के लिए नोट्स वन लाइनर पैटर्न पर होना चाहिए
  • ऑब्जेक्टिव प्रश्नो को ध्यान में रखते हुए नोट्स बने होना चाहिए

 ⇒     BEST ANSWER WRITING GUIDE FOR MPPSC

मेंस के लिए बने नोट्स में होना चाहिए  –

  • मुख्या परीक्षा के नोट्स एनालिसिस पर आधारित होना चाहिए
  • मेंस के नोट्स इस प्रकार से बने होना चाहिए की वे संभावित आंसर के पैटर्न पर हो जैसे की इंट्रो , कारण , परिणाम

उदाहरण के लिए यदि बजट पर नोट्स बना रहे हो तो

प्रीलिम्स के नोट्स में होना चाहिए –  बजट का इतिहास , सबसे पहले बजट शब्द कैसे बना , पहला बजट किसने पेश किया , बजट में शामिल सरकार के विभिन्न आंकड़े।

मेंस के नोट्स में होना चाहिए  – बजट कैसे बनता है , बजट के प्रकार , बजट से आर्थिक क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव , सरकार की योनाये और उनकी सफलता असफलता की समीक्षा ।

CURRENT अफेयर्स के नोट्स कैसे बनाये ?

  • नोट्स बनाने से पहले किसी भी विश्वनीय और स्तरीय सोर्स जैसे की  प्रेस  इनफार्मेशन ब्यूरो  के पब्लिकेशन या वेबसाइट , मध्य प्रदेश शासन की आधिकारिक WEBSITES , दैनिक  भास्कर या पत्रिका , हिंदुस्तान जैसे न्यूज़ पेपर का चयन कर ले 
  • नोट्स इस प्रकार से हो की उनमे दिन प्रतिदिन की घटित घटनाओ और तथ्यों को जोड़ा जा सके
  • टॉपिक्स में बाटकर नोट्स बनाएं जैसे राष्ट्रीय , अंतर्राष्ट्रीय , आर्थिक , सरकारी योजनाए , अंतरिक्ष मिशन इत्यादि

रिविज़न के लिए नोट्स का इस्तेमाल कैसे करें ?

नोट्स बनाने के बाद उनका रिविज़न भी जरुरी है समय समय पर दोहराने से चीजे ध्यान में बनी रहते है  दोहराव  के लिए एक निश्चित समय सीमा बना लेना चाहिए जैसे की

  1. पहला रिविज़न – 7 दिन
  2. दूसरा रिविज़न – 15 दिन
  3. तीसरा रिविज़न – 30 दिन में करें ।

नोट्स बनाते समय की जाने वाली गलतियां

  • किताब को ही नोट्स बना देते है
  • बार बार नए फॉर्मेट में नोट्स बनाना
  • नोट्स बनाते जाना रिविज़न न करना
  • नोट्स में सब्जेक्ट्स को समसामयिकी से RELATE  न करना

क्या नोट्स सफलता को प्रभावित करते है ?

Mppsc ke liye notes kaise banaye ? जब हम इस विषय पर लिख रहे है तो यह प्रश्न आता है की क्या वास्तव में नोट्स सफलता या असफलता की और ले जा सकते है ? जवाब है हाँ बिलकुल , नोट्स पर आपकी सफलता निर्भर करती है इसका उदहारण आप समझे की सभी कोचिंग क्लासेज अपने नोट्स ही बेचते है किताब नहीं ।

FAQ

(1) क्या केवल नोट्स पढ़कर ही MPPSC में चयन लिया जा सकता है

ANS. नोट्स आपकी सफलता को आधार स्तम्भ होते है ।

(2) क्या नोट्स के लिए एक ही सोर्स होना चाहिए ?

ANS नोट्स इस तरह से बनाना चाहिए की उन्हें समय समय पर अपडेट और नयी जानकरी जोड़ी जा सके ।

(3) क्या रेडीमेड नोट्स  तैयारी  के लिए  पर्याप्त  होते है ?

ANS  नहीं ये नोट्स आपके मार्गदर्शन के लिए होते है और गाइड करते है पढाई के लिए ।

आप MPPSC की तैयारी से  सम्बंधित   अन्य जानकारी के लिए वेबसाइटhttps://mppscexam.comपर विजिट  कर सकते है , साथ  ही यदि आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी चाहते है तो आयोग की अधिकृत वेबसाइट की लिंक है https://mppsc.mp.gov.in

MPPSC Prelims 2024 Paper: PDF, Answer Key & Detailed Analysis ( हिंदी /English)

 

 

 

क्या आप जानते है MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC 2026

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC 2026

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? यह प्रश्न सभी उम्मीदवारों के मन में आता है जब MPPSC  की तैयारी करने के बारे में सोचते हैं , CLEAR  करने की योजना बनाते है ,आप यदि इस परीक्षा में शामिल हो रहे है तो चयन के बाद आपको किन किन पदों पर मेरिट के अनुसार नियुक्ति मिलती है ,

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ?

उन पदों पर नियक्ति के बाद क्या क्या जिम्मेदारी होती है ?

इसकी जानकारी आपको देने का प्रयास किया है , इस  परीक्षा में चयन होने के बाद SUCCESSFULL उम्मीदवारों को   क्लास  – 2 , क्लास – 3 , पदों पर नियुक्त किया जाता  है ये पद राजपत्रित और गैर राजपत्रित दोनों होते  है ,

(1) डिप्टी कलेक्टर  ( DEPUTY COLLECTOR OR SUB DIVISIONAL MAGISTRATE ) SDM 
  • MPPSC का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पावरफुल पद होता  है
  • इसमें चयनित उम्मीदवार  गृह मंत्रालय के अंतर्गत राज्य प्रशासन का दायित्व  सँभालते  है
  • कानून व्यवस्था , विकास  योजनाएं और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सँभालते है
  • इस पद पर नियुक्ति के बाद कलेक्टर और कमिश्नर तक प्रमोशन होता है
  • MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC
(2) उप पुलिस अधीक्षक   ( DEPUTY  SUPERINTENDENT OF POLICE ) DSP
  • राज्य  पुलिस सेवा का पद  होता है
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रदेश स्तरीय भर्ती का सर्वोच्च होता है
  • अपराध  नियंत्रण , कानून व्यवस्था बनाये रखने और पुलिस बल को नेतृत्व देने के लिए उत्तरदायी होता है
  • MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC  के अंतर्गत मिलने वाले इस चुनौतीपूर्ण और सम्मानजनक  पद में आगे चलकर ADDISTIONAL SP , SP , DIG जैसे पदों तक प्रमोशन मिलता है

(3) सहायक वित्त अधिकारी ( ASSISTENT FINANCE OFFICER )
  • राज्य  लेखा सेवा के अंतर्गत आने वाले इस पद पर नियुक्त अधिकारी वित्तीय प्रबंधन से जुड़े मामले जैसे बजट , ऑडिट , और सरकारी खर्चो से जुड़े काम देखते है
  • फाइनेंस से जुड़े या  एकाउंटिंग में रूचि रखने वाले उम्मदवारो के लिए यह पद रुचिकर होता है
(4) नायब तहसीलदार ( NAYAB TEHSILDAR )
  • राजस्व   विभाग में तहसील स्तर पर नियुक्त अधिकारी जो भूमि विवाद , राजस्व वसूली , भू अभिलेख के रख रखाव से जुड़े कामो की निगरानी करता है
  • तहसीलदार के नेतृत्व में रहते हुए यह पद ग्रामीण प्रशासन में महत्वपूर्ण होता है
  • नायब तहसीलदार प्रमोशन के बाद  तहसीलदार , SDM , ADM के पद तक पदोन्नति मिलती है
(5) खंड विकास अधिकारी ( BLOCK  DEVELOPMENT OFFICER )
  • ब्लॉक लेवल  पर  नियुक्त यह अधिकारी सर्कार की विकास योजनाओ को ग्रामीण स्टार पर लागु करता है और उनकी निगरानी करता है
  • ग्रामीण और  स्थानीय स्वशासन से जुड़ा हुआ  महत्वपूर्ण पद है
(6)  वाणिज्य कर अधिकारी ( COMMERICIAL TAX OFFICER )
  • TAX COLLECTION , GST , व्यापार कर , औद्योगिक संस्थानों पर लगने वाले कर आदि की जिम्मेदारी संभालता है
(7) सहायक संचालक उद्योग विभाग ( ASSISTANT  DIRECTOR )
  • इस पद पर नियुक्त अधिकारी  औद्योगिक  निवेश , प्रोत्साहन और MSME SECTOR से  जुड़े काम को देखता है
(8)  श्रम अधिकारी ( LABOUR OFFICER )
  • श्रमिकों   के अधिकार , श्रम कानून , श्रमिकों के वेतन और औद्योगिक विवादों को सुलझाने का काम श्रम अधिकारी करता है
  • इसके अंतर्गत इंडस्ट्रियल लॉ और मानव संसाधन से जुड़े मामले भी आते है
(9) मुख्य नगरपालिका अधिकारी ( CHIEF MUNICIPAL OFFICER )  
  • नगर पालिका , नगरपरिषद का प्रशासनिक अधिकारी होता है
  • नगरीय प्रशासन के संचालन के लिए उत्तरदायी होता है

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC के माध्यम से कुछ अन्य पद और भी भरे जाते है जो इस प्रकार है 

  • सहायक संचालक   – सामाजिक न्याय विभाग
  • विकास अधिकारी  – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • सहायक जनसम्पर्क अधिकारी – जनसम्पर्क विभाग
  • जिला जेल अधीक्षक  – जेल विभाग
  • सहायक निदेशक  – जनजातीय कार्य विभाग
  • सहायक परिवहन अधिकारी  – परिवहन विभाग
  • सहायक मत्स्य अधिकारी – मत्स्य अधिकारी
  • जिला  सेनानी  – होमगार्ड्स
  इन  पदों पर नियुक्ति से क्या लाभ है ?
  • जनता से जड़े इन पदों पर नियुक्ति के बाद समाज  में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है
  • ये सरकार से जुड़े पद है जो नौकी कीसुरक्षा और पेंशन जैसी सुविधाएं देती है
  • समय समय पर पदोन्नति के साथ वेतन भी बढ़ता जाता है
  • इन पदों की प्रकृति जनता से और सरकार के बीच समन्वय करने की होती है इसलिए इससे समाज में सेवा का अवसर मिलता है
MPPSC एक सुनहरा मौका है ?

इस परीक्षा के जरिये मध्य प्रदेश सरकार में दर्जनों महत्वपूर्ण उच्च  पदों पर नियुक्त होने का अवसर मिलता है , ये BEST पद एक शानदार CARRIER का निर्माण करते है.  क्या अब भी आप जानना चाहते है की MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC । उम्मीद है की इस पोस्ट से  इस बात का उत्तर आपको मिल चुका होगा  .

Syllabus MPPSC 2025-2026 In Hindi

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें , ऐसी ही और जानकारी के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट https://mppscexam.com

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के बारें में और जानकारी के लिए आयोग की अधिकृत वेबसाइट है http://mppsc.mp.gov.in

MPPSC Exam Eligibility And Age limit | | परीक्षा की आयु सीमा, शारीरिक मापदंड

MPPSC Exam Eligibility And Age Limit

MPPSC Exam Eligibility And Age Criteria | परीक्षा की आयु सीमा, शारीरिक मापदंड

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग(MPPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा परीक्षा में आप शामिल होना चाहते है तो आपको  MPPSC Exam Eligibility And Age Limit आयुसीमा और योग्यता के बारे  में , शारीरिक मापदंड के बारे में जानकारी होना जरुरी है , इस लेख के माध्यम से इस सम्बन्ध में जानकारी देने का प्रयास हमने किया है ,

इस सम्बन्ध में हम जानेंगे की

  • MPPSC  में GEN/OBC/SC/ST केटेगरी के लिए आयुसीमा

  • न्यूमतम शैक्षणिक योग्यता

  • आयु में छूट के नियम

  • प्रयासों की संख्या

  • जरुरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र

  • शारीरिक योग्यता मानदंड

MPPSC  क्या है एक संक्षिप्त परिचय

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग यानि की MPPSC राज्य की प्रशासनिक  सेवाओं के विविध पदों पर SDM , DSP , RTO , NAYAB TEHSILDAR जैसे और भी अनेक अधिकारीयों की भर्ती करने के लिए परीक्षा का आयोजन करता है , यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है ,

(1) प्रीलिम्स (PRE )

(2) मेंस (MAINS )

(3) इंटरव्यू (INTERVIEW )

MPPSC  के लिए आयु सीमा

(MPPSC Exam Eligibility And Age Limit)

न्यूनतम आयु सीमा –  21 वर्ष  ( सभी  उम्मीदवारों के लिए )

अधिकतम आयु सीमा – MPPSC में दो तरह की अधिकतम आयु सीमा होती है

जनरल कैटेगरी    –  40 वर्ष

SC/ST/OBC       –  45  वर्ष

PWD कैटेगेरी     – 45 वर्ष

सरकारी कर्मचारी – 45 वर्ष

आयुसीमा में छूट के नियम

(MPPSC Exam Eligibility And Age Limit)

आरक्षित  वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट  दी जाती है जैसे

  • मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को          –    5 साल
  • शारीरिक विकलांग                                        –    5 साल
  • शासकीय कर्मचारी                                        –    5 साल

प्रोत्साहन स्वरुप दी जाने वाली ये सभी छूटें मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही दी जाती है ,

⇒      MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC 2026

MPPSC  एग्जाम के लिए  योग्यता

MPPSC एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्याप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरुरी है , शैक्षणिक योग्यता के मुख्या बिंदु इस         प्रकार है ;

  • किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण हो
  • अंतिम वर्ष की परोक्ष में शामिल हो रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है
  • डिस्टेंस एवं निजी विश्वविद्यालयों की डिग्री भी मान्य है बशर्ते वह AICTE  से मान्यता प्राप्त हो
  • DSP , DISTRICT COMMANDENT HOMEGUARD जैसे वर्दीधारी पदों के लिए शारीरिक योग्यता मापदंड भी निर्धारित है

प्रयासों  की  संख्या

( NUMBER OF ATTEMPTS )

MPPSC Exam Eligibility And Age Limit

इस MPPSC  एग्जाम के लिए प्रयासों की संख्या निश्चित नहीं है जब  तक अभ्यर्थी अपनी अधिकतम आयु सीमा  को पूरी नहीं कर लेता तब तक वह इस             परीक्षा में शामिल हो सकता है , इसका मतलब है की इसमें एटेम्पट नहीं ऐज लिमिट काउंट होती है ,

जरुरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र

MPPSC परीक्षा का आवेदन ऑनलाइन ही भरा जाता है इसमें फॉर्म भरते समय जरुरी दस्तावेज की लिस्ट नीचे दी गई है

  • 10 वीं , 12 वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र OBC/SC/ST केटेगरी के लिए
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र (MP के निवासी के लिए )
  • विकलांगता प्रमाण पत्र ( यदि लागू  हो )
  • सरकारी कर्मचारी के लिए अनुमति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो )

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को प्रोत्साहन स्वरुप कई छूट दी जाति है और सिलेबस भी इस तरह से बनाया जाता है की         प्रदेश के उम्मीदवार आसानी से सफल हो सकें ।

क्या आप पात्र है MPPSC  एग्जाम में शामिल होने के लिए ?

हाँ बिलकुल यदि आप 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है |

MPPSC Exam : Complete Information

FAQ

(1) MPPSC  में OBC  केटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कितनी छूट मिलती है ?

ANS .अधिकतम 45 वर्ष

(2)बी.कॉम डिग्री वाले MPPSC एग्जाम दे सकते है क्या ?

ANS .हां दे सकते है ,

(3) MPPSC  में न्यूनतम आयु सीमा  में छूट  मिलती  है क्या ?

ANS- MPPSC  में न्यूनतम आयु 21 वर्ष है इसमें कोई छूट नहीं मिलती है ।

(4) MPPSC  में इंटरव्यू दिए बिना चयन ले सकते है क्या ?

ANS-MPPSC  में पास होने के लिए तीनो चरणों में शामिल होना जरुरी है ।

आपको इस पोस्ट से यह जानकारी मिल चुकी है की MPPSC Exam Eligibility And Age Limit क्या है , इस सम्बन्ध में आप आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है जो है https://mppsc.mp.gov.in

 

 

MPPSC के लिए बेस्ट किताबें | Cmplete Booklist For MPPSC In Hindi 2025

best books for mppsc

MPPSC के लिए बेस्ट किताबें | Complete Booklist For MPPSC In Hindi 2025 You must know

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा प्रदेश की सबसे ज्यादा आकर्षक और प्रतिष्ठित परीक्षाओ में से एक है जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के उच्च पदों के लिए प्रसाशनिक अधिकारियों की भर्ती होती है , इस प्रतिष्ठित परीक्षा  में यदि सफलता पाना चाहतें है तो आपको इसके लिए सफलता पाने की सटीक रणनीति बनानी होगी और पढ़ाई के लिए स्तरीय अध्ययन सामग्री की जरुरत होगी इसलिए आपको यह जानकारी होना जरुरी है की MPPSC के लिए बेस्ट किताबें कौन कौन सी है Complete Booklist For MPPSC In Hindi 2025।

MPPSC  की परीक्षा योजना –

यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है

  1. प्रीलिम्स
  2. मेंस
  3. इंटरव्यू

इन तीनो चरणों की तैयारी के लिए अलग अलग रणनीति और अध्ययन सामग्री की जरूरत होती है , इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ उपयोगी जानकारी इस पोस्ट के माध्ययम  से देने का प्रयास किया है Complete Booklist For MPPSC In Hindi 2025 ,

MPPSC  प्रीलिम्स के लिए  किताबें

सामान्य  अध्ययन पेपर – 1 के लिए

 

 इतिहास                         (1) NCERT  इतिहास  ( 6-12 )

                                       (2) लुसेंट GK

                                        (3)इतिहास  टाटा मक्ग्रॉ या उपकार प्रकाशन की किताबें ,

भूगोल                             (1) NCERT  जियोग्राफी (6 – 12 )

                                      (2) माजिद हुसैन ( भारत एवं विश्व का भूगोल  )

                                       (3) M P BOARD LOCAL BOOKS ( मध्य प्रदेश का भूगोल )

भारतीय राजव्यवस्था       (1) NCERT  पॉलिटी   ( 6-12 )

                                     (2) M P BOARD LOCAL BOOKS

                                      (3) M लक्ष्मीकांत

भारतीय अर्थव्यवस्था        (1)NCERT    इकोनॉमी  ( 6-12 )

                                       (2) रमेश सिंह

                                       (3) बजट एवं आर्थिक सर्वेक्षण की BOOKLIST

सामान्य विज्ञान                (1) NCERT  साइंस ( 6-12 )

                                      (2) लुसेंट सामान्य विज्ञान

मध्य प्रदेश LOCAL GK     (1) लुसेंट MPGK 

                                       (2) उपकार  MP GK

समसामयिकी                  (1) दैनिक भास्कर , पत्रिका जैसे स्थानीय न्यूज़ पेपर 

                                       (2) विज़न , क्रॉनिकल , प्रतियोगिता दर्पण जैसी मंथली मैगज़ीन ,

सामान्य अध्ययन पेपर 2

C-SAT                              (1) आर एस अग्रवाल ( QUANTITATIVE APTITUDE )

                                         (2) किरण प्रकाशन की “VERVAL AND NON VERVAL REASONING

MPPSC मेंस  के  लिए किताबें   

MPPSC  मेंस  एग्जाम में 6 पेपर होते है जिनमे सामान्य अध्ययन  के 4 पेपर , एक पेपर हिंदी का और एक  पेपर निबंध लेखन का होता है , इन विषयों की तैयारी के लिए  चयनित किताबों की सूचि इस प्रकार से है , Complete Booklist For MPPSC In Hindi 2025 ,

पेपर 1  ( इतिहास  एवं भूगोल )                 – इग्नू के नोट्स , टाटा मैक्ग्रॉ , NCERT बुक्स ,

पेपर 2 ( राजव्यवस्था  )                           – इग्नू के नोट्स ,M  LAXMIKANTH

पेपर 3  (अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण )    -इग्नू के नोट्स, रमेश सिंह (ECONOMY),NCERT बुक्स

पेपर 4  ( एथिक्स )                                  – M सुब्बाराव , LEXICON

पेपर 5  ( हिंदी )                                      – लुसेंट ,UPKAR प्रकाशन की  बुक्स ,NCERT बुक्स

पेपर 6 ( निबंध )                                     – लुसेंट या कोई भी स्तरीय प्रकाशन की निबंध लेखन प्रैक्टिस बुक , समाचार पत्रों के सम्पादकीय लेख ,

किताबों को चुनते समय क्या ध्यान  रखे

  • ऐसी किताब चुने जो सिलेबस को ज्यादा से ज्यादा कवर करे .
  • एक विषय के लिए शुरुवात में एक ही किताब रखें .
  • किताबो से स्वयं ही अपने शब्दों में नोट्स तैयार करें .
  • पूर्व चयनित अभ्यर्थियों से भी किताब चयन के मामले में सलाह ले ,
  • किताब चयन में पूर्व वर्षो के पेपर की भी मदद ले

MPPSC  की तैयारी में इन किताबों के अलावा भी आप जो समय पर  उचित किताब का चयन अपने विवेकानुसार कर सकते है हमने इस लेख में जिन स्टडी मटेरियल और बुक्स का रेफ़्रेन्स दिया है ये सभी आधारभूत स्तम्भ की तरह आपकी तैयारी में मदद करेंगे Complete Booklist For MPPSC In Hindi 2025

FAQS

(1) MPPSC  की तैयारी के लिए NCERT  किताबे पढ़ना पर्याप्त है ?

ANS.  एडवांस स्तर पर विषय केंद्रित बुक्स पढ़ना जरुरी है ।

(2) किताब  हिंदी में खरीदें या इंग्लिश में ?

ANS.  जिस माध्यम से परीक्षा में शामिल हो रहे है उसी माध्यम की किताब पढ़े ।

(3) प्रीलिम्स और मेंस दोनों एक साथ तैयार करे ?

ANS.  हाँ साथ साथ दोनों की तैयारी करें ।

(4) क्या सभी  किताबे एक बार में ही खरीदें ?

ANS.  नहीं पहले जरुरी किताब ले बाकि धीरे धीरे ख़रीदे ।

(5) नोट्स बनाने से क्या फायदा है ?

ANS. इससे रिविज़न में आसानी होती है ।

आशा है की ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी , इस तरह की और जानकारी के लिए आप विजिट करें  हमारी वेबसाइट mppscexam.com

aur अधिक जानकारी के लिए आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकृत वेबसाइट विजिट करें जो जिसकी लिंक है –  https://mppsc.mp.gov.in

 

 

 

 

MPPSC Old Questions Papers Pattern Trends 2025 – 2026

MPPSC PREVIOUS YEARS QUESTIONS PAPERS

MPPSC Old Questions Papers Analysis: Pattern, Trends,Insights 2025 – 2026

किसी भी परीक्षा के पुराने पेपर्स का अध्ययन करना महत्वपूर्ण और जरुरी होता है , क्योकि  इनसे न केवल एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्नो का ट्रेंड्स पता चलता है बल्कि उस एग्जाम की तैयारी में भी मदद मिलती है ,

MPPSC Old Questions Papers Analysis: Pattern, Trends,Insights 2025 – 2026  क्यों जरुरी है ?

(1) उस एग्जाम के पैटर्न को समझने के लिए

(2) परीक्षा में किस टॉपिक से कितने प्रश्न पूछे जाते है , यानि की टॉपिक का वेटेज  पता चलता है ,

(3) पूछे जाने वाले  प्रश्नो की भाषा और लेवल या स्तर समझने  के लिए

(4) रिविज़न करने में सहायता के लिए

(5) स्वयं की तैयारी का मूल्यांकन करने  और वास्तविक परीक्षा के माहौल के अभ्यास करने के लिए ,

प्रीलिम्स का पैटर्न – 

MPPSC के प्रीलिम्स में दो पेपर्स होते है और दोनों ही ऑब्जेक्टिव टाइप होते है

  • पेपर – I जनरल स्टडीज
  • पेपर  – II C-SAT

MPPSC Exam : Complete Information

PREVIOUS YEARS  QUESTIONS  PAPARES  ANALYSIS  ( PYQP )

MPPSC Prelims  pattern

SUBJECT                               अनुमानित प्रश्नो की संख्या                 पैटर्न एवं ट्रेंड्स

इतिहास

( मध्य प्रदेश और भारत )       15-20                              MP के इतिहास से 4-5  प्रश्न 

भूगोल                                  10-15                 भारत और मध्य प्रदेश को करेंट affairs से जोड़कर समसामयिक प्रश्न

संविधान एवं राजव्यवस्था        10-12                  मौलिक अधिकार , लोकल सेल्फ  govt  , केंद्र राज्य सम्बन्ध ,न्यायपालिका                                                                                                                   पर फोकस

अर्थव्यवस्था                   6-10                           केंद्र एवं राज्य की योजनाए , आर्थिक नीति , बजट पर प्रश्न

विज्ञानं एवं तकनिकी      10-12                          बेसिक साइंस , दैनिक जीवन में विज्ञान से सम्बंधित चीजे ,

करंट अफेयर्स              15-20                          राष्ट्रीय  एवं राज्य स्तरीय समसामयिक मुद्दे ,

मध्य प्रदेश लोकल  GK   15-18                         संस्कृति,जनजातीय समाज ,मेले उत्सव , ऐतिहासिक बिल्डिंग्स

एक्ट्स                           4-8                           चर्चा में रहे प्रमुख मुद्दों से जोड़कर

MPPSC  मेंस का पैटर्न

  • GS पेपर – १   इतिहास , भूगोल
  • GS पेपर -२  राजव्यवस्था संविधान
  • GS पेपर- 3 विज्ञान,  पर्यावरण , टेक्नोलॉजी 
  • GS पेपर -4 नैतिकता एवं मानवीय मूल्य
  • हिंदी
  • निबंध

MPPSC Exam Eligibility And Age limit | | परीक्षा की आयु सीमा, शारीरिक मापदंड

Eligibility

इनसाइट्स (INSIGHTS)

  1. निबंध के पेपर में मुख्यतः महिला सशक्तिकरण , सामाजिक मुद्दे , या MP फोकस्ड मुद्दों से किसी चैप्टर से पूछे जाते है
  2. हिंदी पेपर में व्याकरण और लेखन क्षमता से जुड़े प्रश्न
  3. GS के पेपर में नैतिकता से सम्बंधित प्रश्नो में केस स्टडी और एप्लाइड  प्रश्नो का चलन बढ़ गया है
  4. MP को केंद्रित कर पूछे जाने वाले प्रश्न हर साल ज्यादा पूछे जा रहे है यानि की इनका चलन बढ़ गया है
  5. पुराने  और बेसिक जानकारी को करंट के घटनाक्रम से जोड़कर प्रश्न पूछे जा रहे है 
  6. जनजातियाँ , सांस्कृतिक गतिविधियां , भूगोल जो की मध्य प्रदेश से सम्बंधित है ज्यादा पूछे जा रहे है

बार बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स

  • MP  के प्रसिद्ध व्यक्तित्व ( राजा भोज , रविशंकर शुक्ल )
  • जनजातियां में भील, बैगा , गोंड ,कोरकू
  • मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां , पर्वत ,पहाड़ , परियोजनाएं
  • मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाएं जैसे की लाड़ली बहना योजना , लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • संविधान के प्रमुख विषय जैसे की निर्वाचन , न्याय पालिका , राज्यपाल ,राष्ट्रपति ,लोकल सेल्फ गवर्नमेंट खासकर ग्राम पंचायत
  • इतिहास में 1857 का स्वतंत्रता  संग्राम , विभिन्न आंदोलन मध्य प्रदेश के सन्दर्भ में
  • करंट अफेयर्स में राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कार

पुराने पेपर्स का अध्ययन कैसे करें ?

MPPSC Old Questions Papers Analysis

  • पिछले १० वर्षो के पेपर्स ( प्रीलिम्स एवं मेंस  ) का प्रिंट निकल ले
  • विषयानुसार प्रश्नो को अलग अलग सूचीबद्ध कर ले लिस्ट बना ले
  • स्वयं पुनः एक बार एनालसिस करके टॉपिक वाइज वेटेज ( किस सब्जेक्ट से कितने प्रश्न पूछा गया है ) लिख ले
  • बार बार पूछे जाने वाले यानि रिपीट होने वाले प्रश्नो की सूचि बना ले
  • पेपर्स को मॉक टेस्ट  की तरह समय सीमा  में हल करने का अभ्यास करें
  • मेंस एग्जाम के लिए उत्तर लेखन का अभ्यास करें

PYQP के अध्ययन के लिए सुझाव

  • PYQP  को सिलेबस के साथ मिलाकर देखे की किस सब्जेक्ट से कितने प्रश्न आये है
  • किसी भी टॉपिक से नए दृश्टिकोण से प्रश्न बनाकर पूछे जाते है इसका भी अभ्यास करें
  • पढ़ना ही नहीं समझना भी जरुरी है देखे की कोई प्रश्न किस सन्दर्भ में पूछा जा रहा है

परीक्षा की तैयारी करने में PYQP आपके सबसे अच्छे मार्गदर्शक है जो परीक्षा के स्वरुप से परिचित करते है बल्कि आपकी तैयारी को सही दिशा भी देते है , इनके जरिये परीक्षा का ट्रेंड समझ कर हम  अनावश्यक  और फालतू मेहनत से बच सकते है .

FAQ

(१)   क्या MPPSC एग्जाम के PRE और MAIN के पेपर्स लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है ?

ANS . आप अनसॉल्वड   पेपर्स आयोग की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है

(२) क्या MPPSC एग्जाम हर साल होती है ?

ANS . आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली परीक्षाओ का  टाइम टेबल जारी किया जाता   है

(3) क्या हम इंटरव्यू में शामिल हुए बिना MPPSC एग्जाम में सेलेक्ट हो सकते है ?

ANS  . अंतिम चयन सूचि में शामिल होने के लिए परीक्षा के तीनो चरणों में शामिल होना जरुरी होता है

(४) UPSC और MPPSC  दोनों एग्जाम की तैयारी एक साथ  कर सकते है क्या ?

ANS ,हा बिलकुल आप दोनों एग्जाम की तैयारी साथ साथ  कर सकते है ,

MPPSC के बारे में और ओल्ड पेपर्स के बारे में जानकारी के लिए आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर आप विजिट कर सकते है है जो है https://mppsc.mp.gov.in