क्या आप जानते है MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC 2026

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC 2026

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? यह प्रश्न सभी उम्मीदवारों के मन में आता है जब MPPSC  की तैयारी करने के बारे में सोचते हैं , CLEAR  करने की योजना बनाते है ,आप यदि इस परीक्षा में शामिल हो रहे है तो चयन के बाद आपको किन किन पदों पर मेरिट के अनुसार नियुक्ति मिलती है ,

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ?

उन पदों पर नियक्ति के बाद क्या क्या जिम्मेदारी होती है ?

इसकी जानकारी आपको देने का प्रयास किया है , इस  परीक्षा में चयन होने के बाद SUCCESSFULL उम्मीदवारों को   क्लास  – 2 , क्लास – 3 , पदों पर नियुक्त किया जाता  है ये पद राजपत्रित और गैर राजपत्रित दोनों होते  है ,

(1) डिप्टी कलेक्टर  ( DEPUTY COLLECTOR OR SUB DIVISIONAL MAGISTRATE ) SDM 
  • MPPSC का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पावरफुल पद होता  है
  • इसमें चयनित उम्मीदवार  गृह मंत्रालय के अंतर्गत राज्य प्रशासन का दायित्व  सँभालते  है
  • कानून व्यवस्था , विकास  योजनाएं और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सँभालते है
  • इस पद पर नियुक्ति के बाद कलेक्टर और कमिश्नर तक प्रमोशन होता है
  • MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC
(2) उप पुलिस अधीक्षक   ( DEPUTY  SUPERINTENDENT OF POLICE ) DSP
  • राज्य  पुलिस सेवा का पद  होता है
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रदेश स्तरीय भर्ती का सर्वोच्च होता है
  • अपराध  नियंत्रण , कानून व्यवस्था बनाये रखने और पुलिस बल को नेतृत्व देने के लिए उत्तरदायी होता है
  • MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC  के अंतर्गत मिलने वाले इस चुनौतीपूर्ण और सम्मानजनक  पद में आगे चलकर ADDISTIONAL SP , SP , DIG जैसे पदों तक प्रमोशन मिलता है

(3) सहायक वित्त अधिकारी ( ASSISTENT FINANCE OFFICER )
  • राज्य  लेखा सेवा के अंतर्गत आने वाले इस पद पर नियुक्त अधिकारी वित्तीय प्रबंधन से जुड़े मामले जैसे बजट , ऑडिट , और सरकारी खर्चो से जुड़े काम देखते है
  • फाइनेंस से जुड़े या  एकाउंटिंग में रूचि रखने वाले उम्मदवारो के लिए यह पद रुचिकर होता है
(4) नायब तहसीलदार ( NAYAB TEHSILDAR )
  • राजस्व   विभाग में तहसील स्तर पर नियुक्त अधिकारी जो भूमि विवाद , राजस्व वसूली , भू अभिलेख के रख रखाव से जुड़े कामो की निगरानी करता है
  • तहसीलदार के नेतृत्व में रहते हुए यह पद ग्रामीण प्रशासन में महत्वपूर्ण होता है
  • नायब तहसीलदार प्रमोशन के बाद  तहसीलदार , SDM , ADM के पद तक पदोन्नति मिलती है
(5) खंड विकास अधिकारी ( BLOCK  DEVELOPMENT OFFICER )
  • ब्लॉक लेवल  पर  नियुक्त यह अधिकारी सर्कार की विकास योजनाओ को ग्रामीण स्टार पर लागु करता है और उनकी निगरानी करता है
  • ग्रामीण और  स्थानीय स्वशासन से जुड़ा हुआ  महत्वपूर्ण पद है
(6)  वाणिज्य कर अधिकारी ( COMMERICIAL TAX OFFICER )
  • TAX COLLECTION , GST , व्यापार कर , औद्योगिक संस्थानों पर लगने वाले कर आदि की जिम्मेदारी संभालता है
(7) सहायक संचालक उद्योग विभाग ( ASSISTANT  DIRECTOR )
  • इस पद पर नियुक्त अधिकारी  औद्योगिक  निवेश , प्रोत्साहन और MSME SECTOR से  जुड़े काम को देखता है
(8)  श्रम अधिकारी ( LABOUR OFFICER )
  • श्रमिकों   के अधिकार , श्रम कानून , श्रमिकों के वेतन और औद्योगिक विवादों को सुलझाने का काम श्रम अधिकारी करता है
  • इसके अंतर्गत इंडस्ट्रियल लॉ और मानव संसाधन से जुड़े मामले भी आते है
(9) मुख्य नगरपालिका अधिकारी ( CHIEF MUNICIPAL OFFICER )  
  • नगर पालिका , नगरपरिषद का प्रशासनिक अधिकारी होता है
  • नगरीय प्रशासन के संचालन के लिए उत्तरदायी होता है

MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC के माध्यम से कुछ अन्य पद और भी भरे जाते है जो इस प्रकार है 

  • सहायक संचालक   – सामाजिक न्याय विभाग
  • विकास अधिकारी  – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • सहायक जनसम्पर्क अधिकारी – जनसम्पर्क विभाग
  • जिला जेल अधीक्षक  – जेल विभाग
  • सहायक निदेशक  – जनजातीय कार्य विभाग
  • सहायक परिवहन अधिकारी  – परिवहन विभाग
  • सहायक मत्स्य अधिकारी – मत्स्य अधिकारी
  • जिला  सेनानी  – होमगार्ड्स
  इन  पदों पर नियुक्ति से क्या लाभ है ?
  • जनता से जड़े इन पदों पर नियुक्ति के बाद समाज  में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है
  • ये सरकार से जुड़े पद है जो नौकी कीसुरक्षा और पेंशन जैसी सुविधाएं देती है
  • समय समय पर पदोन्नति के साथ वेतन भी बढ़ता जाता है
  • इन पदों की प्रकृति जनता से और सरकार के बीच समन्वय करने की होती है इसलिए इससे समाज में सेवा का अवसर मिलता है
MPPSC एक सुनहरा मौका है ?

इस परीक्षा के जरिये मध्य प्रदेश सरकार में दर्जनों महत्वपूर्ण उच्च  पदों पर नियुक्त होने का अवसर मिलता है , ये BEST पद एक शानदार CARRIER का निर्माण करते है.  क्या अब भी आप जानना चाहते है की MPPSC में कौन कौन से पद मिलते है ? POST IN MPPSC । उम्मीद है की इस पोस्ट से  इस बात का उत्तर आपको मिल चुका होगा  .

Syllabus MPPSC 2025-2026 In Hindi

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें , ऐसी ही और जानकारी के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट https://mppscexam.com

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के बारें में और जानकारी के लिए आयोग की अधिकृत वेबसाइट है http://mppsc.mp.gov.in

“MPPSC Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and टिप्स 2025-2026”

MPPSC

“MPPSC  Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and Tips 2025 – 2026

आप मध्यप्रदेश में अधिकारी बनने का सपना देख  रहे  है ? यदि आपका जवाब हाँ है , तो मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग आपके इस सपने को पूरा करने के लिए  प्रतिवर्ष परीक्षा का आयोजन करता है जिसे MADHYA PRADESH STATE SERVICE EXAM (मध्य  प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा) MPPSC EXAM कहते है ,

“MPPSC Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and Tips 2025- 2026 ” के  माध्यम से राज्य के कई प्रतिष्ठित पदों पर अधिकारियों  की भर्ती की जाती है। इस ब्लॉग पोस्ट में हमने  आपको मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा से जुडी  महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है ,

MPPSC EXAM  द्वारा  आप  राज्य प्रशासनिक सेवाओं जैसे कि  Deputy Collector, DSP , Commercial Tax Officer, RTO  मध्य प्रदेश वित्त सेवा अधिकारी , मुख्य नगर  पालिका अधिकारी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नायब तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड , जिला जेल अधीक्षक , जैसे अधिकारियों के उच्च पदों पर आप पहुंच सकते है ।

मुख्य परीक्षाएं:
MPPSC के अंतर्गत कई परीक्षाएं होती हैं, लेकिन सबसे प्रमुख है:

स्टेट सर्विस एग्जाम  (राज्य सेवा परीक्षा)  जिसके लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है ,

MPPSC  EXAM परीक्षा के लिए योग्यता (Eligibility Criteria)

अगर आप MPPSC EXAM  में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ बुनियादी योग्यताएँ होनी चाहिए। “MPPSC Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and टिप्स आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं:

 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना ज़रूरी है।
  • अगर आप अभी स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं और परीक्षा दे रहे हैं, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
    But शर्त यही है कि अंतिम परिणाम आने तक आपकी डिग्री पूरी हो जानी चाहिए।

कोई न्यूनतम प्रतिशत (percentage) की बाध्यता नहीं है। यानी आपके ग्रेजुएशन में सिर्फ पास होना काफी है!

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाती है।

नोट: कुछ विशेष पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा भी निर्धारित हो सकती है। इसलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

  परीक्षा चयन प्रक्रिया (Selection Process)

MPPSC अधिकारी बनने का सफर तीन बड़े चरणों से होकर गुजरता है। आइए जानते हैं:

  MPPSC EXAM  प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)

  • प्रारंभिक परीक्षा एक Screening Test होती है।
  • इसका मकसद है मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना।
  • इस परीक्षा के अंकों का इस्तेमाल केवल अगले चरण में प्रवेश के लिए किया जाता है, अंतिम मेरिट में नहीं।

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं:

पेपर विषय समय प्रश्नों की संख्या अंक
पेपर-1 सामान्य अध्ययन (General Studies) 2 घंटे 100 प्रश्न 200 अंक
पेपर-2 सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test) 2 घंटे 100 प्रश्न 200 अंक

दोनों पेपर  similarly objective type होते हैं।  प्रत्येक  प्रश्न के लिए  A , B , C  ,D  चार  प्रश्न  सम्भाबित  आंसर  होते है जिनमे से एक सही होता है , उम्मीदवार को सही उत्तर के सामने दिए गोले  को  काला  करना होता है , पेपर  हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओ में छपा होता है । मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को दोनों पेपर में minimum 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा में कुल विज्ञापित पदों के 20 प्रतिशत उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाता है ।

MPPSC EXAM राज्य सेवा  ( प्रारंभिक  )परीक्षा  पाठ्यक्रम

“MPPSC Exam : Complete Information, Eligibility, Syllabus and Tips”

(1) प्रथम प्रश्नपत्र ( सामान्य अध्ययन )

  1. भारत का इतिहास .
  2. मध्य प्रदेश का इतिहास और  संस्कृति एवं साहित्य .
  3.   भारत का भूगोल .
  4.   मध्य प्रदेश का भूगोल ।
  5.   भारत और  मध्य प्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था .
  6.   भारत और  मध्य प्रदेश की  अर्थव्यवस्था
  7. विज्ञान और  पर्यावरण  एवं स्वास्थय
  8. अंतर्राष्ट्रीय , राष्ट्रीय महत्व की ,  एवं मध्य प्रदेश की सामयिक घटनाएं
  9. सूचना और  संचार प्रौद्योगिकी
  10.   मध्य प्रदेश की जनजातियां –    उनकी  विरासत , लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य

(2) द्वितीय  प्रश्नपत्र ( सामान्य अभिरुचि परिक्षण )

  1. बोधगम्यता
  2. जीवन शैली , प्रतिबल
  3. संचार कौशल
  4. तार्किक कौशल और  विश्लेणात्मक क्षमता
  5. निर्णय लेना एवं समस्या समाधान की क्षमता
  6. सामान्य  मानसिक  योग्यता सम्बन्धी प्रश्न
  7. आधारभूत सांख्यायन ( संख्याये एवं उनके सम्बन्ध , विस्तार क्रम आदि  – दसवीं  कक्षा स्तर ), आंकड़ों का निर्वचन , चार्ट ग्राफ तालिका आंकड़ों की पर्याप्त आदि दसवीं कक्षा के स्तर का रहेगा 
  8. हिंदी भाषा में प्रवीणता दसवीं कक्षा का स्तर  

PRE एग्जाम का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए आप MPPSC की अधिकृत वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in   पर विजिट कर सकते है ।

 MPPSC  EXAM  मुख्य परीक्षा (Mains Exam )

मुख्य परीक्षा जिसे मेंस एग्जाम भी कहते है उम्मीदवार के अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इस MPPSC EXAM परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार की लेखन क्षमता और सोचने समझने की योग्यता की जांच की जाती है। यह डिस्क्रिप्टिव  पैटर्न की होती है जिसमे उम्मीदवार को लिखना होता है, इसमें  कुल  6    पेपर होते है ,  इस परीक्षा का पैटर्न इस तरह रहता हैं –

MPPSC EXAM  Mains पेपर्स:

  1. पेपर-1: सामान्य अध्ययन (इतिहास और भूगोल)

  2. पेपर-2: सामान्य अध्ययन (राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र)

  3. पेपर-3: सामान्य अध्ययन (अर्थशास्त्र, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और जन स्वास्थ्य)

  4. पेपर-4: सामान्य अध्ययन (दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, केस स्टडीज)

  5. पेपर-5: सामान्य हिंदी और व्याकरण

  6. पेपर-6: हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन हर पेपर में गहराई से विश्लेषणात्मक सोच और प्रस्तुतिकरण कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।

इस  तरह  यह MPPSC EXAM  मुख्य  परीक्षा  कुल 1500 नंबर की होती है , सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को दोनों खंडो  में minimum 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को specifically  30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। मुख्य  परीक्षा में कुल विज्ञापित पदों के 3 प्रतिशत उम्मीदवारों  को interview के  लिए चुना जाता है ।

 MPPSC EXAM  इंटरव्यू   (Interview)

इंटरव्यू के लिए 185 नंबर निर्धारित होते है । इस  तरह से मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों को मिलाकर 1685 नंबर होते है और  finally  इस  आधार  पर ही  मेरिट लिस्ट के अनुसार  उम्मीदवारों का चयन किया जाता है , ध्यान देने वाली बात है की इस परीक्षा में शासन के नियमानुसार आरक्षण  के प्रावधान लागू होते है  ।

MPPSC परीक्षा पैटर्न संक्षेप में (Quick Recap)

चरण विवरण
प्रारंभिक परीक्षा Screening Test (Objective)
मुख्य परीक्षा Descriptive (6 पेपर)
साक्षात्कार पर्सनालिटी टेस्ट (185 अंक)

FAQ

(1) MPPSC EXAM कितने चरण में होती है ?

Ans.  MPPSC  परीक्षा तीन चरणों में होती है ,

(1) PRELIMS

(2) MAINS

(3) INTERVIEW

(2) MPPSC EXAM में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या ?

Ans. MPPSC में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है .

(3) MPPSC EXAM  के लिए अधिकतम कितने ATTEMPT होते है ?

ाँस। MPPSC में आयु   सीमा पूरी होने तक कितनी ही बार परीक्षा दे सकते है .

(4) MPPSC EXAM  में न्यूनतम आयु क्या है ?

Ans. न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष है

(5) MPPSC  का फुल फॉर्म क्या है ?

Ans.  मध्य प्रदेश स्टेट पब्लिक कमीशन (Madhya Pradesh Public Service Commission)

MPPSC  एग्जाम से जुडी और ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ेhttps://mppscexam.com/mppsc-exam-eligibility-and-age-criteria-