MPPSC & UPSC में क्या अंतर है ? Discover Similarites and Diffrences : Best Solution 2025-2026

PLEASE SHARE

MPPSC & UPSC में क्या अंतर है ?

क्या दोनों की तैयारी साथ की जा सकती है जानिए पूरी जानकारी हमारे इस लेख में

जब भी कोई उम्मीदवार MPPSC  की तैयारी करता है,  तो उसे पता चलता है की इसी तरह की एक और भी एग्जाम होती है जिसे आईएएस या UPSC  की एग्जाम कहते है , उसके मन यह जिज्ञासा जरूर पैदा होती है की MPPSC  और UPSC  में क्या अंतर है ? और क्या ये दोनों एग्जाम साथ साथ दी जा सकती है या दोनों की तैयारी साथ साथ की जा सकती है ?

हमने इस पोस्ट में इसी विषय पर लिखने का प्रयास किया है आशा है ये आपके जिज्ञासा  को दूर करने में सहायक होगी

MPPSC क्या है ?

MPPSC  यानि की मध्य प्रदेश  लोक सेवा आयोग जिसे  मध्य प्रदेश  पब्लिक सर्विस कमीशन भी कहते है राज्य के उच्च प्रशासनिक  पदों पर क्लास 2 और क्लास 3 पोस्ट जैसे की नायब तहसीलदार , DSP , जिला सेनानी होमगार्ड आदि पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी करता है और योग्य उम्मदवारो को चुनकर सरकार से उनकी पोस्टिंग की सिफारिश करता है । यह परीक्षा तीन चरणों में होती है –

(10 PRE

(2) MAINS

(3) INTERVIEW

UPSC  क्या है ?

UPSC  ( यूनियन  पब्लिक सर्विस कमीशन ) जिसे संघ लोक  सेवा आयोग भी कहते है , यह  भारत के शीर्ष  प्रशासनिक पदों जैसे कि IAS , आईपीएस , IRS आईएफएस जैसे आल इंडिया लेवल के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करता है और उम्मीदवारों का चयन  कर सरकार को नियुक्ति के लिए अनुशंसा करता है यह परीक्षा भी तीन चरणों में आयोजित होती है –

(1) PRE

(2) MAINS

(3) INTERVIEW

MPPSC  & UPSC में डिफ्रेंस  एंड सिमिलरटीज

MPPSC  और UPSC  में क्या अंतर है ?

पॉइंट                                       MPPSC                                                       UPSC

परीक्षा का लेवल                  राज्य स्तरीय होने से आसान                            अखिल भारतीय , राष्ट्रीय

भाषा( माध्यम )                    हिंदी एवं अंग्रेजी                                        हिंदी , इंग्लिश एवं 22 अधिसूचित भाषाएं

पोस्ट                                SDM , DSP , नायब तहसीलदार                    DM(आई ए एस) , SP(आईपीएस),आईएफएस

सिलेबस                            सामान्य अध्ययन एवं राज्य केंद्रित                   सामान्य अध्ययन , राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे

आयु                                 सामान्य वर्ग 45                                           सामान्य वर्ग 32

सिलेबस  में  समानताये

(1) इतिहास , भूगोल , अर्थव्यवस्था , राज्यव्यवस्था , सामान्य विज्ञान , पर्यावरण जैसे विषय दोनों में सामान है .

(2)  NCERT , करंट अफेयर्स , न्यूज़ पेपर रीडिंग दोनों में पढ़ना पड़ता है जो की  सामान है

सिलेबस में असमानताएं

(1)MPPSC मध्य प्रदेश केंद्रित होती है जैसे MP का कल्चर , संस्कृति , मध्य प्रदेश का भूगोल , राज्य की आर्थिक योजनाएं  आदि

(2) UPSC में वैश्विक मुद्दे जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध , गहन विश्लेषणात्मक अध्ययन

क्या MPPSC  और UPSC की तैयारी साथ की जा सकती है ?

MPPSC  और UPSC  में क्या अंतर है ?

हाँ , बिलकुल की जा सकती है लेकिन इसके लिए  नीचे  लिखे अनुसार स्टडी एप्रोच बनाना पड़ेगा –

(1) कॉमन सिलेबस को पहले कम्पलीट करना है जैसे इतिहास , भूगोल , अर्थव्यवस्था , राज्यव्यवस्था , सामान्य विज्ञान , पर्यावरण आदि को ।

(2) राज्य विशेष विषय जो MPPSC के है उन्हें अलग से तैयार करें

(3) कॉमन रिसोर्स जैसे NCERT , स्टैटिक GK , MPPSC  और UPSC  दोनों में काम देते है ।

दोनों की साथ साथ तैयारी में ध्यान देने वाली बात है की MPPSC में जहाँ फैक्ट आधारित सवाल पूछे जाते है वही UPSC में प्रिलिम्स  और मैन्स में प्रश्नो की प्रकृति एनालिटिकल होती है

एक साथ तैयारी करने मैं समय का अनुशासन , योजना , लक्ष्य के प्रति समर्पण जरुरी होता है

MPPSC  और UPSC  साथ साथ कौन दे सकता है ?

(1) जो उम्मीदवार यह निर्धारित नहीं कर पा रहे है की उन्हें राज्य सेवा में जाना है की राष्ट्रीय स्तर की सेवा में ,

(2) मध्य प्रदेश के निवासी और  हिंदी मध्यम के उम्मीदवार उनके लिए राज्य सेवा सहज और आसान होती है

(3) UPSC में आयु  सीमा  पूरी   कर चुके या उसमे सफल न होने वाले उम्मीदवारों के लिए MPPSC  अच्छा विकल्प हो सकता है

MPPSC  और UPSC  की तैयारी एकसाथ करने की स्ट्रेटेजी

(1) NCERT  और बेसिक बुक्स से पढ़ाई  शुरू करें

(2) सामान्य अध्ययन से जुड़े विषय के लिए कॉमन टाईम टेबल बनाएं

(3) MPPSC  के राज्य सम्बंधित विषयों के लिए अलग से टाइम टेबल बनाएं

( 4) मॉक टेस्ट और PREVIOUS YEARS  QUESTIONS पेपर्स दोनों एग्जाम  लिए सॉल्व करें

(5) न्यूज़ पेपर एवं मंथली मैगज़ीन से करंट अफेयर्स की तैयारी करते रहे

(6) समय को दोनों परीक्षाओ के लिए डिवाइड करें 60% समय UPSC  को दे और 40% समय MPPSC  को दे

MPPSC  और UPSC  दोनों बड़े लक्ष्य है , और एक साथ तैयारी करना चुनौती पूर्ण जरूर है लेकिन ना मुमकिन नहीं है , सही  दिशा में मेहनत करते रहे , सफलता जरूर मिलेगी ।

 

 

 

Leave a comment