MPPSC Prelims 2023 Paper: PDF, Answer Key & Detailed Analysis ( हिंदी /English)

PLEASE SHARE

MPPSC Prelims 2023 Paper: PDF, Answer Key & Detailed Analysis ( हिंदी /English)

(1) निम्नलिखित में से कौन सा कृषि पद्धतियों का सही क्रम है ?

उत्तर –  मिटटी तैयार करना – बुआई करना – सिंचाई करना – कटाई 

(2) वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय केमेलिड ( उष्ट्रगण ) वर्ष किसने घोषित किया था ?

उत्तर – यू एन (UN)

(3) निम्नलिखित में से कौन सा भारत का विश्व स्तर पर स्वीकृत राष्ट्रीय ” हॉटस्पॉट ” नहीं है ?

उत्तर – नारो हिल्स 

(4) सूर्य के व्यापक अध्ययन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा इसरो का हाल का वैज्ञानिक मिशन है ?

उत्तर – आदित्य – एल 1

(5) निम्नलिखित में से कौन सा भारत सरकार का राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम नहीं है ?

उत्तर – राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ कार्यक्रम 

(6) निम्नलिखित में से कौन सा सबसे स्थिर पारिस्थितिक – तंत्र है ?

उत्तर – समुद्री पारिस्थितिक – तंत्र

(7) निम्नलिखित में से कौन सा जैव निम्नीकरणीय ( बायोडिग्रेडेबल ) प्रदूषक नहीं है ?

उत्तर –  कीटनाशक

(8) पारिस्थिकी तंत्र  में ऊर्जा का प्रवाह निम्न से उच्च पोषण ( ट्राफिक ) स्तर  पर ले  जाने से कम होता है , इसे निम्नलिखित से समझा जा सकता है :

उत्तर – उष्मागतिकी ( थर्मोडीनमिक्स ) के द्वितीय नियम द्वारा 

(9) ओस्टियोक्लास्ट निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है ?

उत्तर –  हड्डी टूटना 

(10) ग्रीन मफलर किस प्रदुषण से सम्बंधित है ?

उत्तर – ध्वनि , यह पौधों और झाड़ियों की एक पंक्ति होती है जिसे ध्वनि अवशोषक के रूप में लगाया जाता है 

(11) मध्य प्रदेश राज्य नीति एवं योजना आयोग रिपोर्ट (2023) के अनुसार मध्य प्रदेश के किस जिले में  बहुआयामी गरीबी में सबसे अधिक सुधार देखा गया ? 

उत्तर –  अलीराजपुर 

(12) व्यवसाय सुधार कार्य योजना ( बिज़नेस रिफार्म एक्शन प्लान ) 2020 के लिए राज्यों के मूल्यांकन में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन कैसा रहा ?

उत्तर –  मध्य प्रदेश को अचीवर्स का दर्जा  दिय गया

(13) मध्य प्रदेश के निम्नलिखित जिलों को 2011 की जनगणना के अनुसार उनकी दशकीय वृद्धि दर (2001 – 2011 ) के क्रम में निम्नतम से उच्चतम  तक व्यवस्थित करें :

उत्तर – अनूपपुर , बैतूल , छिंदवाड़ा , मंदसौर

(14) टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर –  अनुसूचित जनजाति के बी पी एल श्रेणी के लाभार्थियों को नए उद्योगों / व्यवसायों के लिए कम लागत वाले उपकरण और कार्यशील पूंजी की आपूर्ति करना 

(15) मध्य प्रदेश के किस शहर में ट्रांसफार्मर और सम्बद्ध उत्पादन के लिए समर्पित क्लस्टर है ?

उत्तर – ग्वालियर 

(16) उच्च न्यायालय के न्यायधीशों की अधिकतम आयु सीमा कितनी है ?

उत्तर –  62 वर्ष 

(17) भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा नगरपालिका कानूनों को अद्यतन बना दिया गया है ?

उत्तर –  74 वां । इसके लिए संविधान में 1992 में भाग 9 जोड़ा गया 

(18) भारत में स्थानीय स्वशासन के जनक कौन थे ?

उत्तर –  लॉर्ड रिपन 

(19) कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं राज्य में इसका निर्णय कौन करता है ?

उत्तर – विधान सभा का अध्यक्ष 

(20) निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे ?

उत्तर – पंडित कुंजीलाल दुबे 

(21) निम्नलिखित में भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद लोकसेवा आयोगों के व्यय से सम्बंधित है ?

उत्तर – अनुच्छेद 322

(22) योजना आयोग के स्थान पर एक नयी संस्था ‘ नीति आयोग ‘ का गठन कब किया गया ?

उत्तर – 1 जनवरी 2015 

(23) बारहबें  वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर – डा . सी रंगराजन 

(24) खाद्य संरक्षण आयोग निम्न लिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित एक वैधानिक निकाय  है ?

उत्तर – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम , 2013 

(25) राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्य निर्दिष्ट है ?

उत्तर – राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 की धारा 12 में 

(26) निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दायरे में नहीं आता ?

उत्तर – शिक्षा से सम्बंधित अधिकार 

(27) राष्ट्रीय  अनुसूचित  जनजाति आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्यों की संख्या कितनी है ?

उत्तर – 3 सदस्य 

(28) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक अधिकतम कितने वर्षों के लिए अपना पद धारण कर सकते है ?

उत्तर – 6  varsh

(29) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

उत्तर –  नई दिल्ली

(30) सिविल सेवा परीक्षा की समीक्षा हेतु संघ लोक सेवा आयोग ने जुलाई 2000 में किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था ?

उत्तर – प्रोफेसर योगेंद्र कुमार अलघ

(31) अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया ( ऐ के ऍफ़ आई ) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – जयपुर 

(32) निम्नलिखित में से कौन सी खिलाडी टोक्यो ओलिंपिक  2020 में  भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल रही ?

उत्तर – सुशीला चानू , मोनिका , वंदना कटारिया ये सभी शामिल रही 

(33) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार – 2022 किस खिलाडी को प्रदान किया गया ?

उत्तर – शरत कमल 

(34) निम्नलिखित में से किसको विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र का पदम् विभूषण – 2023 प्रदान किया गया ?

उत्तर – श्री श्रीनिवास वर्धन 

(35) निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं  है ?

उत्तर – सही सुमेलित इस प्रकार है 

  1. आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान – नैनीताल
  2. रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय  – सिकंदराबाद
  3. केंद्रीय भारतीय  भाषा संस्थान – मैसूर
  4. भारतीय विज्ञान संस्थान  – बेंगलुरु

(36) भारत ने अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच किस देश के साथ और किस वर्ष में खेला था ?

उत्तर – इंग्लैंड 1974

(37) 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाना किस वर्ष से प्रारम्भ हुआ ?

उत्तर -2015

(38) प्रथम भारतीय महिला सैनिक स्काई – डाइवर कौन है ?

उत्तर – मंजू

(39) निम्नलिखित में से किस उद्योगपति को ‘ भारत का इस्पात पुरुष ‘ कहा जाता है ?

उत्तर – जमशेद जे ईरानी

(40) सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड 2023 में  ‘ गवर्नर ऑफ़ द  ईयर ‘ पुरस्कार किस देश की सेंट्रल बैंक के गवर्नर को प्रदान किया गया था ?

उत्तर – भारत 

(41) निम्नलिखित में से कौन सा ई- प्रोक्योरमेंट पोर्टल नहीं है ?

उत्तर – MP Online  ( ऍम पी ऑनलाइन )

(42) निम्न में से कौन सा एक इंटरनेट कनेक्शन का एक प्रकार है जो टेलीफोन लाइन का प्रयोग करता है ?

उत्तर – डी एस एल

(43) ई – कॉमर्स का निम्नलिखित में से कौन सा लाभ है ?

उत्तर – 24/7 कार्य करने की क्षमता 

(44) निम्नलिखित में से कौन सा साइबर हमले का एक प्रकार है जिसे उपयोगकर्ता को संवेदनशील सुचना को ज़ाहिर करने के लिए छल करना शामिल है ?

उत्तर – फिशिंग हमला 

(45) साइबर सुरक्षा में एक फ़ायरवॉल का क्या उद्देश्य है ?

उत्तर – एक नेटवर्क की अनधिकृत पहुँच को अवरुद्ध करना 

(46) फ्लिपकार्ट , अलीबाबा , एमाज़ॉन किसके उदहारण है ?

उत्तर – बी 2 सी , यहाँ बी 2 सी का मतलब है बिज़नेस तो कस्टमर । सी 2 सी का मतलब है कस्टमर तो कस्टमर । सी 2 बी का मतलब है कस्टमर तो बिज़नेस ।  बी   2 बी का मतलब है बिज़नेस टू बिज़नेस । ये सभी व्यापारिक शब्दावलिया है ।

(47)  ———–  वह प्रक्रिया जिसके द्वारा रिसीवर संदेश के स्त्रोत के द्वारा प्रयोग किये गए संकेतों की व्याख्या करता है ?

उत्तर – विसंकेतन 

(48) निम्नलिखित में से कौन सा वेब ब्राउज़र नहीं है ?

उत्तर – याहू 

(49) ChatGPT का विकास किसके द्वारा किया गया ?

उत्तर – ओपन ए आई 

(50) दूसरी पीढ़ी के कम्प्यूटरों में कौन से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग किया गया था ?

उत्तर – ट्रांज़िस्टर

(51) टाटीपाका तेल रिफायनरी कहाँ स्थित है ?

उत्तर –  आंध्रा प्रदेश

(52) निम्नलिखित सागरों में से कौन सा ‘ ग़ज़ा स्ट्रिप ‘ के पास स्थित है ?

उत्तर – भूमध्य सागर 

(53) निम्न का सही मिलान है

उत्तर – 

  1. बैलाडीला – छतीसगढ़
  2. केंदुझर – ओडिशा
  3. बालाघाट  – मध्य प्रदेश
  4. कुद्रेमुख  – कर्नाटक

(54) निम्नलिखित में से पटल विरूपण प्रक्रिया के अंतर्गत कौन सी प्रक्रिया नहीं  आती ?

उत्तर – विषमांगी 

(55) राज्यों  के अधिकतम से न्यूनतम सक्षरतानुसार सही क्रम को इंगित कीजिये ।( भारतीय जनगणना 2011 के अनुसार )

उत्तर – केरल , मिजोरम , गोवा , त्रिपुरा 

(56)  निम्नलिखित  में से कौन सी वायुमंडलीय परत जलवायु और मौसम  में सभी परिवर्तनों के लिए जानी जाती है ?

उत्तर – क्षोभमंडल 

(57) नासिक जिले में त्रिम्बक पहाड़ियों से निकलने वाली इनमे से कौन सी नदी है ?

उत्तर – वैतरणा 

(58) युग्मों का मिलान करते हुए सही कूट

उत्तर – 

  1. नोकरेक – मेघालय 
  2. मानस – आसाम
  3. सिमलीपाल – ओडिशा
  4. शेषाचलम  – आंध्रा प्रदेश

(59) भूमिगत ताप के उपयोग का प्रथम सफल प्रयास कहाँ किया गया ?

उत्तर – बोईजे , इडाहो( यु एस ऐ )

(60) निम्नलिखित में से किसे मेलोसिस बेसिन नहीं कहा जाता है ?

उत्तर – मिजोरम 

(61) किस अधिवेशन में कांग्रेस नरम एवं गरम दल में विभाजित हो गयी ?

उत्तर – सूरत , 1907 के इस अधिवेशन  की अध्यक्षता रासविहारी बोस ने की थी ।

(62) वर्ष 1948 में बुंदेलखंड एवं बघेलखण्ड को जोड़कर कौन सा प्रदेश अस्तित्व में आया ?

उत्तर – विंध्य प्रदेश , इसकी राजधानी रीवा थी 

(63) निम्नलिखित में से कितनी रियासतें 15 फरवरी 1948 को सौराष्ट्र संघ में मिलाई गयी ?

उत्तर – 222

(64) निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रथम बार ‘ पाकिस्तान ‘ शब्द का प्रयोग किया गया था ?

उत्तर –  चौधरी रेहमत अली

(65) राष्ट्रीय आंदोलन के प्रथम चरण में कांग्रेस की निम्न में से कौन सी मांग नहीं थी ?

उत्तर – कार्यपालिका एवं न्यायपालिका का एकीकरण 

(66) निम्नलिखित में से किसके द्वारा महाराष्ट्र में गणेश उत्सव प्रारम्भ किया गया था ?

उत्तर – बाल गंगाधर तिलक  

(67) निम्नलिखित में से किस वर्ष में नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण किया था ?

उत्तर – 1739 

(68) ‘ आर्यमंजुश्रीमूलकल्प ‘ निम्न में से किस्से सम्बंधित है ?

उत्तर –  महायान

(69) निम्नलिखित में से किस वर्ष विलियम  बेंटिक द्वारा प्रेस स्वतंत्र प्रदान की गयी ?

उत्तर –  1835

(70)  शकों  पर विजय उपरांत चन्द्रगुप्त II ने निम्न में से किस धातु के सिक्के प्रचलित किये ?

उत्तर – चांदी 

(71) वर्ष 2021-22 में भारत में तांबा  उत्पादन में मध्यप्रदेश किस स्थान पर था ?

उत्तर – प्रथम 

(72) निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश की कौन सी नदी तीन राज्यों में प्रवाहित होती है ?

उत्तर – माही 

(73) निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता मध्य प्रदेश की काली मिटटी के सन्दर्भ में सही नहीं है ?

उत्तर – काली मिटटी में रेत की मात्रा अधिक होती है । 

(74) पूर्णा  नदी निम्नलिखित में से किसकी सहायक नदी है ?

उत्तर – ताप्ती 

(75) बीजागढ़ की पहाड़ी निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रेणी  में स्थित है ?

उत्तर – सतपुड़ा श्रेणी 

(76) मध्य प्रदेश की जलवायु के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से सही कथन नहीं  है  ?

उत्तर – राज्य के दक्षिणी भाग में शीतोष्ण  कटिबंधीय जलवायु पाई  जाती है 

(77) मध्य प्रदेश में किस प्रकार के वन नहीं पाए जाते है ?

उत्तर –  अल्पाइन   वन 

(78) निम्नलिखित में से कौन   सा थर्मल पावर स्टेशन अनूपपुर जिले  के चचाई  में स्थित  है ?

उत्तर –  अमरकंटक पावर स्टेशन

(79) बुनियादी सड़क सांख्यिकी वर्ष 2018- 19 के अनुसार मध्य प्रदेश के सड़क मार्गों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

उत्तर –  राज्य राजमार्ग की लम्बाई 11,000 किलोमीटर से अधिक है ।

(80) वर्ष 2020 – 21 में मध्य प्रदेश में  कपास  उत्पादन  में निम्नलिखित में से कौन सा जिला प्रथम स्थान पर था ?

उत्तर  –  खरगौन

(81) राष्ट्रपति के चुनाव के निर्वाचक मंडल में कौन से सदस्य शामिल होते है ?

उत्तर  –   संसद  के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य

(82) राज्य के नीति  निदेशक  तत्वों  की व्याख्या भारतीय  संविधान  के पार्ट – IV – क में की  गयी है , यह   व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गयी है ?

उत्तर  –  आयरलैंड

(83) संसद का  निर्माण निम्नलिखित में से किसके द्वारा होता है ?

उत्तर  –  लोकसभा , राज्यसभा और राष्ट्रपति

(84) नाबार्ड की स्थापना कब की गयी ?

उत्तर  –  12 जुलाई 1982

(85) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की स्थापना कब हुयी थी ?

उत्तर  –  अप्रेल 1990

(86) 1980 में भारत में कितने  बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था ?

उत्तर  –  6

(87)  शिक्षा  का अधिकार किस  संविधान  संशोधन द्वारा मौलिक   अधिकार में शामिल  किये गया ?

उत्तर  –  छियालीसवाँ  संविधान संसोधन

(88) अनुच्छेद 51- क मौलिक कर्त्तव्य  की व्याख्या करता है , फ़िलहाल कितने मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख  है ?

उत्तर  –  11

(89) किस संविधान संशोधन के  द्वारा प्रस्तावना  में ‘ समाजवादी  ‘ शब्द   जोड़ा गया ?

उत्तर  –  ब्यसलीसवाँ संविधान संशोधन

(90) संविधान सभा का निर्माण किस योजना के अंतर्गत  किया गया था ?

उत्तर  –  केबिनेट मिशन योजना

(91) भीमा नायक का सम्बन्ध किस रियासत से था ?

उत्तर  –  बड़वानी

(92) जनजातीय नेता सीताराम  कँवर और रघुनाथ सिंह मंडलोई भिलाला अँगरेज़ विरोधी क्रांति में कब शामिल हुए थे ?

उत्तर  –  1857

(93) सागर के आंचलिक क्षेत्रों में दीपावली के अवसर पर कौन सा लोक नृत्य प्रचलित है ?

उत्तर  –  मौनी नृत्य

(94) चित्रकूट धार्मिक स्थल को किस एक अन्य नाम से भी पहचाना गया है ?

उत्तर  – ब्रह्मपुरी

(95) ‘ मुकुल ‘ किसकी साहित्यिक रचना है ?

उत्तर  – सुभद्रा कुमारी चौहान

(96) दीवार पर मिटटी  से बनाई जाने वाली ‘ नोहडोरा ‘ अलंकरण किस जनजाति की विशेषता है ?

उत्तर  – गोंड

(97) ऐतिहासिक मतंगेश्वर  मंदिर कहाँ स्थित है ?

उत्तर  – खजुराहो

(98) ‘ रामचंद्रिका ‘ किसकी प्रसिद्ध रचना है ?

उत्तर  – केशवदास

(99) बालकृष्ण शर्मा ‘ नवीन ‘ ने दो काव्य – ‘ प्राणार्पण ‘ तथा ‘ आत्मोसर्ग  ‘ किस पर लिखे है ?

उत्तर  –  गणेश शंकर विद्यार्थीं

(100)  स्वतंत्रता   आंदोलन में निवाड़ी जिले की थौना लुहारी गोलीकांड की घटना कब घटित हुई थी ?

उत्तर  –  1939

 

 

Leave a comment